व्यापारी को गोली मार कर पंद्रह लाख लूटे

अन्य खबरे , 323

सीतापुर।
मिश्रिख क्षेत्र में सिधौली मार्ग पर शुक्रवार शाम सनसनीखेज वारदात हो गई। घर लौट रहे बाइक सवार पान मसाला एजेंसी मालिक को शस्त्र बदमाशों ने पीछे से गोली मारकर घायल कर दिया। गोली पैर मे लगी, फिर हमलावरों ने असलहे के बट से सिर पर वार किए। उसके पास रुपयों वाले झोले को छीन ले गए। बताया जाता है कि उस बैग में कलेक्शन के करीब पंद्रह लाख रुपए थे। हाथापाई के दौरान राहगीर व गांव वाले भी भिड़े, पर बदमाशों ने उन पर तमंचा तान दिया। वैसे एक बुजुर्ग ने बाइक चला रहे सफेद शर्ट पहने बदमाश को डंडा भी मारा। जिससे उसकी बाइक अनियंत्रित हुई, पर संभलते हुए लुटेरे भाग निकले। घटनास्थल पर पहुंचे लश्करपुर के प्रधान जयंत यादव ने बिना देरी के युवक को कार में बैठाया और सीएचसी लाए। हालत नाजुक देख डाक्टर ने दस मिनट के अंतराल में ही घायल को रेफर कर दिया। फिलहाल, इस दुस्साहसिक वारदात से क्षेत्र में दहशत बढ़ गई है।

औरंगाबाद का आरिफ हर रोज की तरह शुक्रवार को भी अपनी पान मसाला एजेंसी पर ताला लगाकर बाइक से घर को निकला था। सिधौली मार्ग पर कस्बे से ढाई-तीन किमी दूर ही पहुंचा था कि भूड़पुरवा गांव के पास गंगापुर मोड़ पर वारदात हो गई। राहगीर-ग्रामीणों के मुताबिक, बाइक सवार तीन सशस्त्र बदमाश पीछे से आरिफ पर फायरिंग करने लगे। गोली लगने से आरिफ बाइक समेत गिर गया। बदमाशों ने आरिफ के कब्जे से रुपयों वाला बैग छीन लिया और वापस मिश्रिख की तरफ भागने लगे। लुटेरों की बाइक नीले रंग की थी। यह सनसनीखेज वारदात शाम करीब 5.30 बजे की है। आरिफ घटनास्थल पर पड़ा तड़प रहा था। तभी लश्करपुर प्रधान जयंत यादव कार से निकल रहे थे। उसे सीएचसी लाए। जयंत यादव ने बताया, जब वह घायल आरिफ को अपनी कार से ला रहे थे तो रास्ते में ही फोन कर कल्ली चौकी इंचार्ज राेहित दुबे व कोतवाली प्रभारी मनोज यादव को फोन पर घटना बताई। जिस पर तत्परता बरतते हुए पुलिस मौके पर पहुंची और मुआयना किया। उधर, एसपी आरपी सिंह व एएसपी दक्षिणी नरेंद्र प्रताप सिंह भी खबर पाकर मौके पर पहुंचे। प्रत्यक्षदर्शियों से जानकारी ली है। उधर, सीएचसी में डा. तारिक सिद्दीकी ने बताया, घायल आरिफ के सिर में तीन और एक गोली दाएं पैर में लगी है। उसे 5.55 बजे लाया गया था। आरिफ अस्पताल से शाम 6.05 पर रेफर हुआ

Related Articles

Comments

Back to Top