गोविंद नारायण पांडे उपनिरीक्षक की पोस्ट से सेवानिवृत्तप,पुलिस स्टाफ व पत्रकारों से मिले सम्मान

जनपत की खबर , 383

लखनऊ । मोहनलालगंज कोतवाली सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक पुलिस विभाग में रहे 41साल के अपने पुलिस के कार्यकाल मे उन्होंने एक से बढ़कर एक मुसीबतों का सामना किया पर कभी उनकी आंखों से आंसू नहीं आये हर मुश्किल का उन्होंने डटकर मुकाबला किया पर अपनों के बीच से बिछड़ते समय अपने आंसू रोकने में असफल रहे इलाहाबाद के एक थाने से अपनी पुलिस के सिपाही की नौकरी की शुरुआत करने वाले सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक गोविंद नारायण पांडे विभिन्न जनपदों में रहते हुए उन्होंने 41 साल पुलिस विभाग में अपनी सेवाएं दी और शनिवार को मोहनलालगंज कोतवाली से उपनिरीक्षक की पोस्ट से सेवानिवृत्त हो गये उनके सम्मान में मोहनलाल गंज प्रभारी निरीक्षक दीनानाथ मिश्रा ने एक विदाई सम्मान समारोह व भोज का आयोजन ब्लू आर्चिट रिसॉर्ट में रक्खा था उसमें उनके परिवारजनों के साथ पुलिस विभाग के सहायक पुलिस आयुक्त दिलीप कुमार सिंह प्रभारी निरीक्षक दीनानाथ मिश्रा मोहनलालगंज कस्बा चौकी इंचार्ज उपनिरीक्षक राजेंद्र प्रसाद यादव समस्त उपनिरीक्षक व पुलिस स्टाफ के सिपाही व महिला सिपाही के साथ पत्रकार एकता वेलफेयर एसोसिएशन संरक्षक देवेंद्र कुमार पांडे अध्यक्ष राजेश सिंह भंडारी वपत्रकार एकता वेलफेयर एसोसिएशन के पदाधिकारी व समस्त सदस्य बड़ी संख्या में पहुंच कर उन्हें फूल व मालाओं से सम्मानित कर विदाई दी सेवानिवृत्त उपनिरीक्षक गोविंद नारायण पांडे पुलिस स्टाफ व पत्रकारों से मिले सम्मान से वह भाव विभोर हो उठे और उनकी आंखों में आंसू टपकने लगे

Related Articles

Comments

Back to Top