बाबा साहब व कांशीराम जी के सपनो को अब सपा करेगी पूरा: असलम राईनी

जनपत की खबर , 525

लखनऊ।

विधायक सुखदेव राजभर के साथ बसपा बागी विधायकों की संख्या हुई 12,बहुत जल्द सपा में शामिल होंगे सभी 12 विधायक: असलम राईनी

बसपा विधायक सुखदेव राजभर के राजनीति से संन्यास लेने पर और अपने बेटे को सपा में जल्द शामिल करने पर बागी विधायक असलम राइनी ने दी प्रतिक्रिया सुखदेव राजभर जी को धन्यवाद देते हुए असलम राईनी ने साधा बसपा पर निशाना

मान्यवर कांशीराम जी के समय के पुराने नेताओं को बसपा ने पार्टी से निकाल कर अपने अस्तित्व को स्वयं समाप्त कर दिया है बसपा अपने मिशन से भटक चुकी है
मान्यवर कांशीराम जी के सपनो को  सपा करेगी पूरा : असलम राइनी

✓✓ बसपा से बागी हो चुके 8 विधायकों का नेतृत्व कर रहे हैं श्रावस्ती के भिनगा विधानसभा सीट से विधायक असलम राईनी ने बसपा पर कड़ा हमला बोलते हुए अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है,बसपा को डूबता हुआ जहाज बताते हुए
विधायक ने कहा कि उत्तरप्रदेश का सर्व समाज इस समय समाजवादी पार्टी के लिए अपना मन बना चुका है और पूर्ण रूप से राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अखिलेश यादव जी को अपना मुख्यमंत्री स्वीकार कर चुका है,
 
✓✓ बसपा द्वारा हो रहे ब्राम्हण सम्मेलन पर बागी विधायक ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए इस चुनावी स्टंट को पूरी तरह से फ्लॉप बताया है और बहुजन समाज पार्टी को डूबता हुआ जहाज बताया...

बागी विधायक ने कहा कि बाबा साहब और कांशीराम जी के सपनो को अगर कोई पूरा कर सकता है तो वह सिर्फ अखिलेश यादव जी कर सकते हैं क्योंकि जितने भी बसपा के पुराने नेताओ को निकाला गया तब उस समय सिर्फ अखिलेश जी ने सभी नेताओ को पूर्ण सम्मान दिया....
इसका जीता जागता उदहरण इंद्रजीत सरोज,त्रिभुवन दत्त जी,लालजी वर्मा,रामअचल राजभर,आर.के चौधरी हैं

Related Articles

Comments

Back to Top