15 अगस्त से पहले आतंकी ड्रोन हमले की फिराक में, सुरक्षा एजेंसियों ने किया अलर्ट जारी
हेडलाइंस Jul 20, 2021 at 08:45 PM , 982नई दिल्ली | देश लगातार हो रही आतंकी गतिविधियों के मध्यनजर भारतीय सुरक्षा एजेंसियों ने दिल्ली पुलिस को पूरी तरह से सावधान रहने के लिए कहा है। सुरक्षा एजेंसियों ने स्वतंत्रता दिवस से पहले अलर्ट जारी करते हुए आतंकी हमलों से सावधान रहने की चेतावनी दी है। एजेंसियों को मिली खुफिया जानकारी के अनुसार, अब आतंकी ड्रोन के जरिए दिल्ली में बड़ी आतंकी साजिश को अंजाम देने की योजना बना रहे हैं। भारतीय सुरक्षा एजेंसियों के अनुसार, आतंकी 15 अगस्त से पहले 5 अगस्त को देश में आतंकी गतिविधि को अंजाम दे सकते हैं। 5 अगस्त के दिन जम्मू कश्मीर से धारा 370 हटाई गई थी, जिसका विरोध हुआ था। ऐसे में ड्रोन के जरिए दिल्ली में बड़े हमले को अंजाम दे सकते हैं। पूरा देश 15 अगस्त को भारत की स्वतंत्रता का जश्न मनाने वाला है। ऐसे में किसी भी तरह का कोई आतंकी व्यवधान न हो इसके लिए दिल्ली पुलिस ने ड्रोन उड़ाने पर प्रतिबंध लगा दिया है। दिल्ली पुलिस ने सुरक्षा एजेंसियों के आतंकी अलर्ट को लेकर ड्रोन हमले से निपटने की तैयारी शुरू कर दी है। ऐसे में किसी भी ड्रोन हमले से निपटने के लिए दिल्ली पुलिस पूरी तरह से तैयार है। दिल्ली सहित दूसरे राज्यों की पुलिस को भी ड्रोन हमले से निपटने के लिए तैयार किया गया है। इन्हें हमलों से निपटने के लिए विशेष ट्रेनिंग दी गई है।






























Comments