संजय गांधी PGI में पित्ताशय कैंसर के साथ लिवर की पहली लेप्रोस्कोपिक सर्जरी
अन्य खबरे Jul 20, 2021 at 04:05 PM , 312लखनऊ। पित्ताशय में कैंसर की ओपेन सर्जरी खास तौर पर सामान्य लोगों संभव है, लेकिन मोटापे की शिकार महिला में ओपेन सर्जरी मुश्किल थी। ऐसे में मरीज की जिंदगी बचाने के लिए संजय गांधी पीजीआइ के गैस्ट्रो सर्जन प्रो. अशोक कुमार (द्वितीय) ने लेप्रोस्कोपिक सर्जरी की। सर्जरी के बाद सोमवार को मरीज को अस्पताल से छुट्टी दे गई है। उन्नाव की रहने वाली 42 वर्षीय रानी सिंह के पेट में दर्द की परेशानी हुई। जांच में पता चला कि पित्ताशय में गांठ है। फिर उन्हें पीजीआइ रेफर कर दिया गया। यहां पर कई जांच के बाद पता चला कि पित्ताशय की गांठ में कैंसर है।प्रो. अशोक बताते हैं कि सामान्य लोगों में ओपन सर्जरी बहुत आसान होती है, लेकिन रानी का वजन 92 किलोग्राम था। पेट पर अधिक चर्बी के कारण पित्ताशय तक पहुंचना काफी कठिन था। पूरे मामले को यूनिट हेड गैस्ट्रो सर्जन प्रो. अनु बिहारी के सामने रखा तो तय हुआ कि लेप्रोस्कोपिक सर्जरी ही उपाय है। प्रो.अशोक का कहना है कि इतने भार के मरीज में पित्ताशय कैंसर की लेप्रोस्कोपिक सर्जरी फिलहाल कहीं से रिपोर्टेड नहीं है। यह प्रदेश का पहला मामला है।



























Comments