पीड़ित व्यापारी को न्याय मिलने का रास्ता अब हो रहा साफ

अन्य खबरे , 398

*__"तिकुनिया मामला : "__*


*__"पीड़ित व्यापारी को न्याय मिलने का रास्ता अब हो रहा साफ"__*


*___"व्यापारी से खुन्नस खाए थाना प्रभारी तिकुनिया ने सीज किया था व्यापारी का ट्रक सहित माल!"__*


*___"अवैध रूप से पैसों की व्यापारी से की जा रही थी मांग ना देने पर करा दिया लाखों का नुकसान!"_____*


*___"सीओ ने जांच कर एसपी को सौंपी रिपोर्ट, रिपोर्ट में तिकुनिया कोतवाल के कारनामे उजागर"___*

*क्रॉसर......*

*___"व्यापारी को थाने पर बुलाकर मांग रहे थे पचास हजार की मोटी रकम, नहीं दी तो सीज कर दिया माल सहित ट्रक"___*

 


लखीमपुर-खीरी।कोतवाली प्रभारी को व्यापारी से मुंह मांगी रकम न मिलने पर तिकुनिया ट्रक सीज मामले में अब एक नया मोड़ आया है।
   मामले में सीओ ने जांच कर एसपी को रिपोर्ट सौंप दी है। रिपोर्ट में तिकुनिया कोतवाल के द्वारा व्यापारी से रिश्वत मांगने के आरोप सही पाए गए हैं। 

*फिलहाल अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा रिपोर्ट की जांच की जा रही है।*
     बीते दिनों तिकुनिया थाने में पुलिस की हठधर्मिता देखने को मिली थी। 
*जहां व्यापारी से सुविधा शुल्क मांगा गया और सुविधा शुल्क न दे पाने की स्थिति में ट्रक व कस्टम अदा किये जाने के कागज न होने के आरोप में व्यापारी के ट्रक का चालान कर दिया गया।*

करीब 10 दिनों तक ट्रक खड़ा रहा। पुलिस ने ट्रक को बिना किसी सुरक्षा व्यवस्था के खुले आसमान के नीचे खड़ा करवा दिया जिससे व्यापारी का लाखों रुपए का माल सड़ गया। 

    कोर्ट के आदेश पर करीब दस दिनों के बाद सड़े हुए माल के साथ ट्रक को व्यापारी के सुपुर्द कर दिया गया।

*__"पीड़ित ने जिले के आला धिकारियों को सूचना दी लेकिन महीना भर गुजर जाने के बाद भी कार्यवाही नहीं हुई तो पीड़ित ने मीडिया का दामन थामा।"__*
        मीडिया में मामले के तूल पकड़ने के बाद जिले के उच्चाधिकारियों को *__"व्यापारी का ख्याल आया और जांच सीओ को सौंपी गई!"__*

सीओ ने जांच कर तिकुनिया थाना प्रभारी के खिलाफ रिपोर्ट एसपी को सौंपी है।अब अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा मामले की गहनता से जांच की जा रही है। 
        उधर व्यापारी गगनदीप सिंह ने बताया उनके पास सारे कागज मौजूद थे।
*__"थाना इंचार्ज ज्ञान प्रकाश तिवारी ने उनके कोई कागज देखे ही नहीं!"__*

कागज दिखाते ही थाना इंचार्ज गंदी गंदी गालियां देने लगे।

पीड़ित व्यापारी ने बताया कि कुछ समय पहले ही *थाना इंचार्ज ने उनसे हर महीने पचास हजार रुपए मांगे थे।*

*__"थाना इंचार्ज ने उनसे कहा था कि पचास हजार रुपए हर महीने चढ़ावा चढ़ा जाया करो और अपना काम आराम से करो।"__*

अगर चढ़ावा चढ़ाने नहीं आओगे तो तुम्हें तुम्हारा काम नहीं करने देंगे और ऐसे ही परेशान करते रहेंगे।

उन्होंने बताया कि रुपए न देने के कारण ही थाना इंचार्ज द्वारा उनके साथ या खेल खेला गया है।
    पीड़ित व्यापारी गगनदीप सिंह ने बताया कि दस दिनों तक ट्रक पुलिस कस्टडी में रहा और आंधी पानी मे एक लाख रुपये से अधिक का माल बेकार हो गया है।
कस्टम से गुजारिश कर बिल को कैंसिल कराया है। कहा कि मुझे हुए नुकसान की भरपाई पुलिस को करनी चाहिए।
    *__"पीड़ित व्यापारी ने कहा कि अगर न्याय न मिला तो अदालत का दरवाजा खटखटाया जाएगा"__*

*__"सीओ के द्वारा एसपी को रिपोर्ट सौंपने तथा तिकुनिया कोतवाली प्रभारी के खिलाफ आरोप सिद्ध हो जाने के बाद"__*

अब देखना यह है कि *पुलिस प्रशासन द्वारा तिकुनिया कोतवाली प्रभारी के खिलाफ* क्या कार्यवाही की जाती है। 

Related Articles

Comments

Back to Top