रिटायर्ड महिला स्वास्थ्य कर्मी से दिनदहाड़े लूट
अन्य खबरे Jul 13, 2021 at 06:42 PM , 356के के शुक्ला
लखीमपुर खीरी। थाना कोतवाली लखीमपुर के मो काशीनगर में दिनदहाड़े करीब दो बजे रिटायर्ड स्वास्थ्य कर्मी उपेंद्र कौर निवासी मो जोड़ी बंगला नगर लखीमपुर से लूट हो गयी। सुश्री कौर डेंटल सर्जन के यहां गयी थी। दांत के अस्पताल से जैसे ही निकली दो बाइक पर चार युवक आकर रुके और घेर लिया। सोने की दो अंगूठी व चेन लूट ली। दिन दहाड़े चेन स्नेचिंग की इस वारदात से दहशत है। पीड़ित महिला के भाई सपा नेता राजपाल सिंह बाहर थे। उन्होंने बताया कि मैं लखीमपुर आकर एफआईआर करवाऊंगा।



























Comments