श्री राम के वंशज सम्बन्धी अष्टधातु का सिक्का दिलाने के नाम पर 39 लाख रु0 धोखाधड़ी कर हड़प लेने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
अन्य खबरे Jul 13, 2021 at 03:50 PM , 379अयोध्या।
दिनांक 13.07.2021 थाना कोतवाली नगर-जनपद अयोध्या
*श्री राम के वंशज सम्बन्धी अष्टधातु का सिक्का दिलाने के नाम पर 39 लाख रु0 धोखाधड़ी कर हड़प लेने वाला अभियुक्त गिरफ्तार*
श्री शैलेश कुमार पाण्डेय वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद-अयोध्या महोदय द्वारा अपराध नियंत्रण एवं अपराधियों के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के अन्तर्गत एवं श्रीमान् पुलिस अधीक्षक नगर श्री विजयपाल सिंह के निर्देशन तथा श्री पलाश बंसल सहायक पुलिस अधीक्षक/ क्षेत्राधिकारी नगर अयोध्या के कुशल पर्यवेक्षण में श्री सुरेश पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक थाना को0नगर जनपद अयोध्या के नेतृत्व मे गठित टीम द्वारा दिनांक 13.07.2021 को श्रीराम वंशज के सिक्का दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी कर 39 लाख रु0 हड़पने वाला अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गयी है।
उल्लेखनीय है कि उ0नि0 सुनील कुमार चौकी प्रभारी रिकाबगंज , हे0 का0 शरद यादव थाना को0 नगर टीम के द्वारा दिनांक 13.07.21 को समय 12.00 बजे मुखबिर की सूचना के आधार पर गुरु गोविन्द चौक के पास से अभियुक्त नं0 1.प्रमोद कुमार यादव पुत्र शिव शंकर निवासी मजनाई पूरे हनुमंती थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या को गिरफ्तार किया गया है।
उपरोक्त घटना के सम्बन्ध मे दिनांक 12/07/2021 को वादी श्री सुनील गुलाबराव देशमुख निवासी जनपद पुणे महाराष्ट्र के द्वारा तहरीरी सूचना दी गई कि अभियुक्त प्रमोद कुमार यादव उपरोक्त द्वारा अपने अन्य साथियों के साथ मिल कर वादी को श्रीराम जी के वंशज सम्वन्धी अष्टधातु का बहुमूल्य सिक्का दिलाने के नाम धोखाधड़ी कर 39 लाख रू0 हड़प लिया जाने सम्वन्धी दी गयी सूचना के आधार पर मु0अ0सं0 445/2021 धारा 419/420/ 406/506 भादवि थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या मे पजीकृत होकर अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है।
*गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः* - प्रमोद कुमार यादव पुत्र शिव शंकर निवासी मजनाई पूरे हनुमंती थाना इनायतनगर जनपद अयोध्या
*गिरफ्तार करने वाले अधिकारी कर्मचारीगण का नामः* -
1. श्री सुरेश पाण्डेय प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर जनपद अयोध्या ।
2. उ0नि0 सुनील कुमार चौकी प्रभारी रिकाबगंज थाना कोतवाली नगर जनपद अयोध्या
3. हे0 का0 शरद यादव थाना को0 नगर जनपद अयोध्या



























Comments