दिगवंत सांसद शरद त्रिपाठी के ब्रम्हभोज कार्यक्रम में पंहुचे प्रदेश के कई मंत्री
अन्य खबरे Jul 12, 2021 at 09:02 AM , 500गोरखपुर। ब्रम्हभोज कार्यक्रम में पंहुचे प्रदेश के कई मंत्री व दिग्गज नेताओं ने डॉ. रमापति राम त्रिपाठी से मुलाक़ात कर ढांढ़स बढ़ाया। पुरे दिन लगातार गाड़ियों का सायरन बजता रहा। वीआईपी के आने जाने का सिलसिला देर रात चलता रहा। खजनी क्षेत्र के झुड़िया गांव मे प्रदेश भाजपा के प्रमुख ब्राह्मण चेहरे व देवरिया से सांसद डा रमापति राम त्रिपाठी के पुत्र दिवंगत सांसद शरद त्रिपाठी के ब्रह्मभोज में बड़ी संख्या में प्रदेश के मंत्री,राजनीतिक हस्तियां व नौकरशाह की उपस्थिति रही। ब्रह्मभोज में आये सभी गणमान्य लोगों ने दिवंगत सांसद शरद त्रिपाठी के चित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर नम आखों से श्रद्धा सुमन समर्पित किया। सभी लोगों ने भाजपा पार्टी के लिये अपूरणीय क्षति बताया और एक लोकप्रिय युवा सांसद के खोने के गम सभी के चेहरे पर देखने को मिली। उन सभी लोगों ने सांसद डा रमापति राम त्रिपाठी को ढांढ़स बढ़ाया और कहा आपका बेटा नहीं हम सबका बेटा खोया है,आप चिंता न करें हम लोग सदैव आपके साथ हैं।
सुबह 10 बजे से मंत्रियों व राजनीतिक हस्तियों के आने का सिलसिला देर रात्रि तक चला,गाड़ियों के काफिले का सायरन पुरे दिन बजता रहा,सबसे पहले उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या पहुँचे। उन्होंने दिवंगत सांसद के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी। श्रद्धांजलि के बाद सांसद रमापति राम त्रिपाठी से शोक संवेदना व्यक्त कर उनके पुत्र के निधन से संबन्धित जानकारी ली। वहीं दिवंगत सांसद के बड़े पुत्र मृगेंद्र राम त्रिपाठी से राजनीति में आगे बढ़ने का हर संभव मदद का आश्वासन दिया। श्रद्धांजलि कार्यक्रम में पहुँचे ग्रामीण विकास प्राधिकरण मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ला, ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा, बृजेश पाठक, पंकज सिंह, सूर्य प्रताप शाही, डॉ सतीश त्रिवेदी, राम चौहान, जेपीएस राठौर, नरेंद्र सिंह तोमर, विनय कटियार, उत्तर प्रदेश प्रभारी अनूप गुप्ता, प्रदेश अध्यक्ष किसान मोर्चा कामेश्वर सिंह, विहार भाजपा संगठन से नागेंद्र, आनंद प्रताप सिंह, महिला मोर्चा से अंजू बाला, देवरिया जिला पंचायत अध्यक्ष गिरीश राम त्रिपाठी, सांसद विजय दुबे, सांसद शिव प्रताप शुक्ला, सांसद जगदम्बिका पाल, कपिलवस्तु से श्याम धनी राही, एमएलसी देवेन्द्र सिंह, प्रवीण निषाद, विपिन सिंह, संत प्रसाद, कमलेश पासवान, चेयरमैन संगीता वर्मा, उमाशंकर निषाद, ब्लॉक प्रमुख अंशु सिंह, ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि जुगुनु दुबे,भाजपा नेता विनोद कुमार पाण्डेय एडवोकेट,धरणीधर त्रिपाठी,हरिकेश राम त्रिपाठी सहित प्रदेश के सांसद व विधायक सभी लोग क्रमशः उपस्थित होकर श्रद्धा सुमन अर्पित किये।



























Comments