लिव-इन में रह रही युवती ने पंखे से लटककर किया सुसाइड

अन्य खबरे , 310

नोयडा।

ग्रेटर नोएडा के मुबारकपुर गांव में अपने एक दोस्त के साथ लिव-इन में रह रही युवती ने पंखे से लटक कर अपनी जान दे दी। मृतका ने अपने गले में फंदा डालते हुए का वीडियो बनाकर दोस्त के पास भेजा था। युवती का दोस्त घर पहुंचा तो वह पंखे पर लटकी मिली। घटना की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा।

सूरजपुर कोतवाली प्रभारी अजय कुमार ने बताया कि मूल रूप से जेवर के रामनेर गांव की रहने वाली युवती सर्वेश मुबारकपुर गांव में अपने दोस्त के साथ पिछले एक साल से लिव इन रिलेशनशिप में रह रही थी। पुलिस के मुताबिक बुधवार की शाम युवती का किसी बात को लेकर अपने दोस्त से विवाद हो गया। युवती का दोस्त कहीं बाहर गया हुआ था। 

पुलिस ने बताया कि युवती ने दोस्त को कॉल कर 10 मिनट में घर आने के लिए कहा। इसी बीच युवती ने अपने गले में फंदा डालते हुए का वीडियो बनाया और अपने दोस्त को भेज दिया। युवक ने अपने मकान मालिक को फोन कर घटना की जानकारी दी। लेकिन जब तक उसका मकान मालिक और युवक घर पहुंचे युवती ने गले में फंदा डालकर सुसाइड कर लिया। इसकी सूचना युवक ने पुलिस को दी। सूरजपुर कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। पुलिस इस मामले में मृतका के दोस्त से पूछताछ कर रही है।

Related Articles

Comments

Back to Top