कल्याण सिंह ने योगी आदित्यनाथ को दिया रेस्पॉन्स, कल राजनाथ सिंह को नहीं पहचान पाए थे
जनपत की खबर Jul 06, 2021 at 06:48 PM , 548लखनऊ।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और राजस्थान के राज्यपाल रहे कल्याण सिंह का उपचार संजय गांधी आयुर्विज्ञान (SGPGI Lucknow) के क्रिटिकल केयर मेडिसिन विभाग में चल रहा है। उन्हें आईसीयू में रखा गया है। पूर्व मुख्यमंत्री की हालत अभी नियंत्रण में है। मंगलवार को सीएम योगी आदित्यनाथ उनसे एसजीपीजीआई मिलने पहुंचे। उनके स्वास्थ्य का हालचाल लेने के साथ ही उनकी हेल्थ का विवरण मांगा। इस दौरान उन्होंने सीएम योगी को रिस्पांस भी किया। उनके साथ कल्याण सिंह के पुत्र सांसद राजवीर सिंह भी मौजूद रहे। आपको बता दें कि सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को बाबू कल्याण सिंह ने नहीं पहचाना था।
कल्याण सिंह को रविवार की शाम लोहिया संस्थान से रेफर करके एसजीपीजीआई में भर्ती कराया गया था। जहां वरिष्ठ चिकित्सा विशेषज्ञों की टीम निगरानी कर रही है। कल्याण सिंह बीते 2 सप्ताह से अस्वस्थ महसूस कर रहे थे। अस्पताल में एडमिट होने के बाद से उनका ब्लड प्रेशर और हार्ट बीट दोनों सामान्य हैं। डॉक्टरों का कहना है कि अभी चैतन्यता का स्तर थोड़ा कम है लेकिन सुधार दिख रहा है।
*सीएम योगी को दिया रिस्पांस*
एसजीपीजीआई के निदेशक डॉ.राधा कृष्ण धीमान ने बताया कि कल्याण सिंह जी की उम्र 89 वर्ष है। इनको बहुत सारी दिक्कतें हैं जैसे कि हाइपरटेंशन और डायबिटीज हैं। जब हमने राम मनोहर लोहिया से ट्रांसफर लिया था, उनके सलाईवरी ग्लैंड में इंफेक्शन था। सेंसोरियम भी ठीक नहीं था और बीपी फ्लकचुएट कर रहा था। हालांकि उनका शुगर लेवल मेन्टेन है और वो इंसुलिन पर हैं। कल्याण सिंह का यूरीन आउटफिट भी ठीक है। आज जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी आए थे, तब उन्होंने थोड़ा रिस्पांस भी दिया था।
*दो दिन में हो सकते हैं ठीक*
उनको क्रिटिकल केयर मेडिसिन डिपार्टमेंट में रखा गया है। अलग-अलग पांच डिपार्टमेंट उन्हें देख रहे हैं और कई डॉक्टर उनकी देखभाल के लिए लगाए गए हैं। नेफ्रोलॉजी और न्यूरोलॉजी के विभागाध्यक्ष के अलावा कई डॉक्टर लगाए गए हैं। डॉक्टर धीमान ने कहा, उम्मीद है कि 1 से 2 दिन में वह ठीक हो जाएंगे।































Comments