थाने से 200 मीटर दूर रहने वाले भाजपा नेता को 2 साल में गिरफ्तार नहीं कर सकी गौतमबुद्ध नगर थाने की पुलिस
अन्य खबरे Jul 06, 2021 at 03:55 PM , 412नोयडा।
- आरोपी भाजपा नेता के खिलाफ है आपराधिक काले कारनामों की लंबी सूची
- बीते 18 जून को एडीजे कोर्ट ने भी आरोपित भाजपा नेता के अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र को किया खारिज
- बगैर डिग्री के नाम से पहले डॉक्टर लगाकर भोले भाले लोगों को बनाता है अपने षडयंत्र का शिकार
क्रोशर में भी लिख दो व्यापारी नेता ने कहा- 2 साल में गिरफ्तार नहीं कर सकी पुलिस
ग्रेटर नोएडा अपराधियों पर अंकुश लगाने के लिए योगी सरकार की पुलिस बिल्डोजर लगाकर उनके घरों तक को गिरा दे रही है। लेकिन गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट की दादरी थाना पुलिस थाने से मात्र 200 मीटर की दूरी पर रह रहे आरोपी भाजपा नेता जतनलाल गर्ग को 2 साल बाद भी गिरफ्तार नहीं कर सकी है। जबकि आरोपी भाजपा नेता के खिलाफ अन्य आपराधिक मामलों की भी लंबी सूची है।
दादरी नगर व्यापार मंडल अध्यक्ष मनोज गोयल ने बताया कि हाल ही में बीते 18 जून को अपर सत्र एवं जिला न्यायाधीश के द्वारा आरोपी भाजपा नेता का अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र भी खारिज किया जा चुका है। जिसके बावजूद भी दादरी पुलिस के द्वारा आरोपी की गिरफ्तारी नहीं किए जाने को लेकर पीड़ित व्यापारी नेता मनोज गोयल ने सोमवार को एडीशनल पुलिस कमिश्नर लव कुमार से मुलाकात कर शिकायत की है।
मनोज गोयल का कहना है कि आरोपी जतनलाल गर्ग बगैर किसी डिग्री के अपने नाम से पहले डॉक्टर लगाकर लोगों को अपने भ्रम जाल में फंसता है। जिसे लेकर उन्होंने 16 जून 2019 को दादरी थाने में मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमे पुलिस को जांच के दौरान पर्याप्त सबूत भी मिले हैं। लेकिन उसके बावजूद भी पुलिस आरोपी जतनलाल गर्ग को 2 साल बाद भी आज तक गिरफ्तार नहीं कर सकी है।
मनोज गोयल का आरोप है कि आरोपी को सत्तासीन कई बड़े नेताओं का वृद्धस्थ प्राप्त है। जिनकी धौंस देकर वह कोर्ट से अग्रिम जमानत प्रार्थना पत्र खारिज होने के बावजूद भी खुला घूमता दिखाई दे रहा है। जबकि आरोपी के खिलाफ पूर्व में भी कई आपराधिक मामले थाना दादरी पर दर्ज हैं। इसके अलावा आरोपी पर स्कूल की जमीन पर जबरन अवैध कब्जा कर दुकान बनाने का भी आरोप है।
मनोज गोयल ने कहा कि हाल ही में दादरी नगर के एक अन्य व्यक्ति ने भी फर्जीवाड़ा कर बैंक में संस्था का नाम बदलकर फर्जी हस्ताक्षरों से लाखों रुपए का गबन किए जाने के आरोप जतनलाल गर्ग पर लगाए हैं। दोनों ही मामलों में दादरी पुलिस जांच में जुटी है। सूत्रों की माने तो अगर मामले की जांच सही से की गई और पुलिस ने मुकदमा पंजीकृत किया तो नगर के एक और भाजपा नेता का भी जेल जाना तय है। जिसने संस्था के फर्जीवाड़े में अवैध रूप से कोषाध्यक्ष बनकर अपने हस्ताक्षरों से लाखों रुपए बैंक से निकाले हैं। वहीं मनोज गोयल का आरोप है कि पुलिस सत्ताशीन नेताओं के दबाव में दोनों शिकायती पत्रों पर जांच पूरी होने के बावजूद एफआईआर दर्ज नहीं कर रही है।
*इन धाराओं में दर्ज है एफआईआर*
व्यापारी नेता ने बताया कि यह मुकदमा 16 जून 2019 को दर्ज करवाया गया था। 420, 467, 468 और 471 आईपीसी के तहत दर्ज किया गया था। इन धाराओं में 7 साल से ज्यादा वक्त की सजा का प्रावधान है। पुलिस को इस मामले में गिरफ्तारी की जानी चाहिए लेकिन दादरी कोतवाली पुलिस ने दो साल में कोई कार्रवाई नहीं की है। मनोज गोयल का कहना है कि वर्ष 2009, 2014, 2017 और 2018 में भी आरोपी जतनलाल के खिलाफ 5 मुकदमे दर्ज किए गए हैं। जिनमें मारपीट, जालसाजी, धोखाधड़ी, गबन और विद्युत अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है।



























Comments