ट्यूबवेल पर मिला युवक का शव

अन्य खबरे , 259

ग्रेटर नोएडा ।
बादलपुर कोतवाली क्षेत्र के धूम मानिकपुर गांव में एक युवक का शव ट्यूबवेल पर पड़ा मिला है। शनिवार की सुबह गांव के लोग ट्यूबवेल पर नहाने गए थे। उसी दौरान ही युवह का शव पड़ा देखा। जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी के अनुसार मृतक युवक शुक्रवार शाम को दोस्तों से मिलने की बात कहकर घर से निकला था। 

परिजनों का आरोप है कि दोस्तों ने हत्या कर शव को पानी में फेंक दिया है। वहीं पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि युवक शराब का आदी था। शराब पीने से पानी में डूब कर मौत भी हो सकती है। फिलहाल पुलिस की टीम मामले की शिकायत के आधार पर जांच कर रही है।

धूम मानिकपुर गांव का रहने वाला गुलजार गांव में मजदूरी का काम करता था। शुक्रवार शाम को गुलजार दोस्तों से मिलने की कहकर घर से निकला था। इसके बाद वह पूरी रात घर नहीं पहुंचा, शनिवार सवेरे खेतों पर काम करने गए ग्रामीणों ने गुलजार के शव को एक ट्यूबवेल की हौदी में तैयार देखा। जिसके बाद पुलिस की टीम घटनास्थल पर पहुंच गई पुलिस ने गुलजार की सबको कब्जे में कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। 

गुलजार के परिजनों का आरोप है कि गांव के ही रहने वाले दो दोस्तों ने उसकी हत्या की है। जबकि पुलिस को प्राथमिक जांच में पता चला है कि गुलजार के शरीर पर कहीं भी चोट के निशान नहीं हैं। गुलजार शराब का आदी था। पुलिस को आशंका है कि शराब के नशे में पानी में डूबने से उसकी मौत हुई है। 

एसीपी ग्रेटर नोएडा योगेंद्र सिंह ने बताया कि अभी मौत का कारण साफ नहीं है। जांच में पता चला है कि युवक शादी पीने का आदी था। युवक ने मरने से पहले अधिक शराब पी थी। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा कि युवक की मौत कैसे हुई है। परिजनों ने गांव के ही दो युवकों पर हत्या का आरोप लगाया है। पुलिस इस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Comments

Back to Top