ऑनलाइन क्लास में 14 साल के लड़के ने मैडम और लड़कियों के सामने की अश्लील हरकतें, कोर्ट नें चेतावनी देकर छोड़ा

अन्य खबरे , 677

लखनऊ।
 कोरोना संक्रमण की दूसरी लहर में एक बार फिर शिक्षण संस्थाएं और सभी स्कूल बंद हो गए। ऐसे में बच्चों की शिक्षा पर गहरा असर ना पड़े। उसके लिए ऑनलाइन क्लास का प्रचलन शुरू हो गया है। स्कूल के अलावा कुछ अलग संस्थाएं भी ऑनलाइन क्लास दे रही है। ऑनलाइन क्लास के दौरान एक बच्चे ने अपने पैंट की चैन खोलकर बाकी लड़कियों और मैडम के सामने अश्लील हरकतें करने लगा है। इस मामले के बाद पुलिस ने आरोपी लड़के को हिरासत में ले लिया है। 

दरअसल, ऑनलाइन क्लास व्हाइट हैट जूनियर वेबसाइट पर कोडिंग की ऑनलाइन क्लास चल रही है। इसमें कभी राज्यों के बच्चे कोडिंग सीख रहे हैं। इस ऑनलाइन क्लास के दौरान एक 14 साल के बच्चे ने अपनी पैंट की चैन खोलकर मैडम और अन्य लड़कियों के सामने अश्लील हरकतें करने लगा। इस मामले की शिकायत ऑनलाइन क्लास की मैडम ने मुंबई के साकीनाका थाने में की। पुलिस ने लड़के के आईपी एड्रेस से पता लगाया और राजस्थान ने आरोपी लड़के को हिरासत में लिया है। 

मुंबई पुलिस ने आरोपी लड़के को राजस्थान से पकड़ लिया है और अब कोर्ट में पेश करके के बाद चेतावनी देकर उसके परिवार को दे दिया गया है। कोर्ट ने चेतावनी दी है कि अगर आगे से ऐसा किया तो उसको जेल भेजा जायेगा।

Related Articles

Comments

Back to Top