युवक ने लगाई फांसी
अन्य खबरे Jul 04, 2021 at 01:19 PM , 262नोएडा ।
थाना एक्सप्रेसवे क्षेत्र के सेक्टर-127 स्थित ग्राम बख्तावरपुर में शुक्रवार रात एक युवक ने पंखे से फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस जांच में पता चला है कि युवक एक दिन पहले ही गांव से काम की तलाश में नोएडा आया था।
थाना प्रभारी यतेंद्र सिंह ने बताया कि मूल रूप से ग्राम उत्तर जयपुर थाना रायपुर जिला दक्षिण दिनाजपुर पश्चिम बंगाल निवासी बिशु सिंह एक जुलाई को काम की तलाश में सेक्टर-127 स्थित ग्राम बख्तावरपुर में अपने साथियों के पास आया था। शुक्रवार रात बिशु ने साड़ी का फंदा बनाकर पंखे से लटककर आत्महत्या कर ली। शनिवार सुबह मृतक के साथी पुष्पेंद्र कुमार ने घटना की सूचना पुलिस को दी।
थाना प्रभारी ने बताया कि मौके पर पहुंचकर घटनास्थल की वीडियोग्राफी कराकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मौके से सुसाइड नोट नहीं मिला है मृतक के साथियों से पूछताछ की जा रही है।



























Comments