फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने बाइक सवार को रौंदा

अन्य खबरे , 289

नोयडा।

नोएडा में फायर बिग्रेड की गाड़ी ने बाइक सवार को रौंद दिया है। हादसे में बाइक सवार की मौके पर मौत हो गई है। शहर के फेज-टू में डी-39 नम्बर कंपनी के बाहर सड़क पर हादसा हुआ है। शव लगभग 4 घंटे से गाड़ी के नीचे फंसा हुआ है। मौके पर मौजूद लोग शव‌ को निकालने नहीं दे रहें हैं और हंगामा कर रहे हैं। मिली जानकारी के अनुसार फायर ब्रिगेड के चालक ने शराब पी रखी थी। शराब के नशे में बड़ा हादसा हुआ है। सूचना मिलने के बाद मौके पर भारी फोर्स पहुंच गया है।

कम्पनी के प्रोडक्शन मैनेजर ने बताया कि युवक का नाम मनोज था। वह सुबह करीब साढ़े नौ बजे कम्पनी आ रहा था। वह अकेला बाइक पर सवार था। फायर ब्रिगेड का ड्राइवर शराब के नशे में गाड़ी चला रहा था। उसने वर्दी भी नहीं पहनी थी। हादसा होने के बाद उसने अपने कपड़े बदले हैं। फायर ब्रिगेड के ड्राइवर की वजह से यह हादसा हुआ है। दुर्घटना के बाद आसपास की कंपनियों से कर्मचारियों की भारी भीड़ मौके पर जमा हो गई। पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए निकलने लगी। लोगों ने शव को गाड़ी के नीचे से नहीं निकलने दिया। लोग मृतक के परिवार के लिए मुआवजे की मांग कर रहे हैं। किसी बड़े अफसर को मौके पर बुलाने की मांग कर रहे हैं।

*बाइक और युवक के ऊपर से गुजर गई पूरी गाड़ी*

हादसा बेहद वीभत्स हुआ है। फायर ब्रिगेड की पूरी गाड़ी युवक और उसकी बाइक से होकर गुजर गई। बाइक के परखच्चे उड़ गए। मनोज के ऊपर से गाड़ी के दोनों टायर गुजर गए। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मनोज ने हेलमेट पहन रखा था। टायर उसकी छाती से होकर गुजरा है। कम्पनी की ओर से मनोज के परिवार को सूचना दी गई है। परिवार के सदस्य मौके पर पहुंच गए हैं। उनका बुरा हाल है।

Related Articles

Comments

Back to Top