पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की हालत बिगड़ी, मिलने आरएमएल अस्पताल पहुंचे सीएम योगी

जनपत की खबर , 319

लखनऊ।
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री, भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता और राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह (89 वर्ष) की हालत फिर खराब हो गई है। उनके शरीर में सूजन आ गई है और उन्हें बेचैनी की समस्या थी। इसके बाद शनिवार की देर रात उन्हें डॉ राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान लखनऊ में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सुबह कल्याण सिंह से मिले आरएमएल हॉस्पिटल पहुंचे। 

सीएम ने उनका हालचाल जाना। डॉक्टरों को कहा कि उनके इलाज में किसी तरह की ढिलाई न बरती जाए। आरएमएल इंस्टिट्यूट से मिली जानकारी के मुताबिक चिकित्सकों की टीम पूर्व मुख्यमंत्री का इलाज कर रही है। उनके जरूरी टेस्ट किए गए हैं। प्रारंभिक रिपोर्टों से पता चला है कि सिंह का ब्लड यूरिया और सीरम क्रिएटिनिन सामान्य से ऊपर था। डॉक्टरों के मुताबिक फिलहाल उनकी हालत स्थिर है।


*सीएम ने डॉक्टरों से की बात*

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ आज सुबह लखनऊ के राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचे। उन्होंने यूपी के पूर्व मुख्यमंत्री और वरिष्ठ पार्टी नेता कल्याण सिंह से मुलाकात की। उन्होंने डॉक्टरों से उनकी तबीयत के बारे में जाना और उन्हें निर्देश दिए।

*कोरोना वायरस को मात दी*

कोरोना वायरस की पहली लहर के दौरान पिछले साल सितंबर में कल्याण सिंह कोरोना पॉजिटिव हो गए थे। इलाज के लिए उन्हें लखनऊ के संजय गांधी आयुर्विज्ञान संस्थान में भर्ती कराया गया था। पीजीआई में उनकी हालत स्थिर थी। इसके बाद कल्याण सिंह के परिवार ने उन्हें गाजियाबाद के कौशांबी में स्थित यशोदा अस्पताल में शिफ्ट किया था। यहां उनका इलाच चला। बीते अक्टूबर में कल्याण सिंह को अस्पताल से छुट्टी दे दी गई थी। उसके बाद उनकी सेहत थी।

Related Articles

Comments

Back to Top