पुलिस ने बंद मकानों में चोरी करने वाले दो चोरों को गिरफ्तार किया, एनटीपीसी से जुड़े तार
अन्य खबरे Jul 03, 2021 at 11:06 PM , 334ग्रेटर नोएडा ।
ग्रेटर नोएडा कोतवाली जारचा क्षेत्र के एनटीपीसी परिसर में बंद मकानो में हुई चोरी का पुलिस ने एक सप्ताह के भीतर खुलासा करते हुए चोरी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी एनटीपीसी परिसर में रहने वाला ही निकला है। वहीं दूसरा आरोपी कोतवाली जारचा का हिस्ट्रीशीटर बदमाश निकला है। दोनो जिला कारागर में बंद होने के दौरान एक दूसरे के संपर्क में आये थे।
जानकारी के मुताबिक कोतवाली जारचा के एनटीपीसी परिसर में एक सप्ताह पहले बंद तीन मकानो में हुई चोरी का पुलिस ने खुलासा करते हुए दो बदमाशों को गिरफ्तार कर चोरी का पूरा समान बरामद कर लिया है। पुलिस के अनुसार एनटीपीसी परिसर में मकानों में रहने वाले कर्मचारी एक सप्ताह पहले रविवार को छुटटी से वापस लोटे थे तब उन्हे मकान में चोरी होने की घटना के बारे मे जानकारी मिली।
एनटीपीसी परिसर निवासी पीसी राय सी 213, वाई के शर्मा डी41,राजवीर पुनिया सी 295 के बंद मकानो में लगे लोहे के जाल की ग्रिल निकाल कर चोरो ने वारदात को अंजाम दिया था। बीते रविवार को घर वापस लोटने पर इन लोगों को उनके घरों में चोरी होने के बारे में पता चला था। तीनो ने चोरी होने की शिकायत पुलिस को दी थी जिसमें पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ मामला दर्ज किया था।
इसके बाद पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर टीम बना कर चोरों की तलाश शुरु की थी। पुलिस ने शुक्रवार रात करीब 10 बजे ऊंचा-अमीरपुर धौलाना रोड प्राथमिक स्कूल के पास से दो बदमाशों को गिरफ्तार किया। तलाशी लेने पर दोनों के पास एनटीपीसी परिसर के मकानों से चोरी किया गया माल बरामद किया गया। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि चोरी का माल यह लोग हापुड बेचने जा रहे थे।
गिरफ्तार आरिपियों की पहचान नितिन निवासी बी 570 एनटीपीसी दादरी, नरेन्द्र निवासी खंगोडा के रुप में हुई। दोनो की निशान देही पर नरेन्द्र के मकान के पास खाली जगह में सब्जियों की क्यारी में दबे हुए चोरी के सामान को पुलिस ने बरामद कर लिया। आरोपियों ने एनटीपीसी के तीनो मकानों मे चोरी करने और जारचा कस्बे मे प्राइमरी स्कूल के पास बंद मकान से भी चोरी करने की घटना कबूल की है।
*जेल में हुई दोनों की मुलाकात*
पुलिस ने बताया कि नितिन के पिता ललित ठाकुर एनटीपीसी में स्थाई कर्मचारी हैं और परिवार के साथ बी-570 मे रहते हैं। करीब आठ महीने पहले नितिन एनटीपीसी परिसर में रहने वाले कर्मचारी के नाबालिग बच्चे के साथ कुर्कम करने के आरोप में जेल गया था। वहीं पर उसकी मुलकात नरेन्द्र से हुई जो जारचा कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर है।जारचा कोतवाली में उस पर 20 मुकदमे दर्ज हैं। दोनो पड़ोसी गांव व एक ही जाति के होने के कारण दोनो की दोस्ती हो गयी और दोनो स्कूटी पर सवार होकर एनटीपीसी परिसर में बंद मकानों की रेकी करने लगे और मौका लगने पर मकान में चोरी करते थे।
ऐसे ही उन्होंने पहले C-295 व D-41 को निशाना बनाया लेकिन ज्यादा माल नही मिलने पर C-213 को निशाना बनाया जहां 10 लाख रुपये के जेवरात व कीमती समान को चोरी किया। चोरी करने के समय आरोपी के हाथ में शीशा लगने से मौके पर मिले खून व हाथों के निशान मिलाने पर दोनों अपराधी पुलिस के हत्थे चढ़ गए।
कोतवाली जारचा प्रभारी श्रीपाल सिंह ने बताया कि नितिन एनटीपीसी में रहता है। उसके सहयोग से नरेन्द्र परिसर मे आ जाता था और दोनो स्कूटी पर सवार होकर बंद मकानो की रेकी कर मौका देखकर चोरी कर लेते थे। दोनो ने चोरी की सभी घटनाओं को कबूल किया है और चोरी का माल बरामद कर दोनो आरोपियों को जेल भेज दिया गया है।



























Comments