जौनपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष बनीं श्रीकला रेड्डी, पूरे प्रदेश में इकलौती निर्दलीय उम्मीदवार जीतीं, जानिए कौन हैं श्रीकला

अन्य खबरे , 501

जौनपुर।

श्रीकला उत्तर प्रदेश के जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ने प्रचंड जीत हासिल की है। सत्तारूढ़ दल के सामने मुख्य विपक्षी दल भी कुछ खास प्रदर्शन करने में नाकामयाब रहे। ऐसे में जौनपुर की जिला पंचायत अध्यक्ष एक निर्दलीय उम्मीदवार महिला श्रीकला रेड्डी ने कामयाबी हासिल करके सबको चौंका दिया है। खास बात यह है कि श्रीकला रेड्डी मूल रूप से तेलंगाना की रहने वाली हैं और वह पहली बार जिला पंचायत चुनाव में भाग्य आजमा रही थीं। उन्होंने न केवल भारतीय जनता पार्टी बल्कि समाजवादी पार्टी को भी पटखनी दी है।

पूर्व सांसद धनंजय सिंह की पत्नी श्रीकला रेड्डी जिला पंचायत चुनाव में भाग्य आजमा रही थीं। बीते शनिवार को वार्ड संख्या 45 विकास खंड सिकरारा से श्रीकला ने जिला पंचायत सदस्य पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया था। उनके साथ एमएलसी बृजेश सिंह प्रिन्सू और नवीन सिंह भी कचहरी परिसर में मौजूद रहे।

श्रीकला रेड्डी तेलंगाना के नलगोण्डा जिले के कोआपरेटि प्रेसिडेंट रह चुके निर्दलीय विधायक जितेंद्र रेड्डी की इकलौती संतान हैं। श्रीकला ने इंटर मीडिएट चेन्नई से करने के बाद हैदराबाद से बीकॉम की पढ़ाई की। अमेरिका से आर्किटेक्चरल इंटीरियर डिजाइनर कोर्स किया। श्रीकला ने इंटीरियर डिजाइनिंग के क्षेत्र में बिजनेस शुरू किया। 

श्रीकला की कम्पनियों के हैदराबाद, चेन्नई और मुम्बई आदि शहरों में प्रोजेक्ट पर काम चल रहा है। श्रीकला रेड्डी सिंह क्लासिकल भरत नाट्यम नृत्यकला में भी पारंगत है। इनकी माता ललिता रेड्डी पैतृक गांव रत्नावरम की सरपंच रह चुकी हैं। अब उत्तर प्रदेश में एकमात्र निर्दलीय उम्मीदवार के रूप में कामयाबी हासिल करके श्रीकला रेड्डी ने सबको चौंका दिया है।

Related Articles

Comments

Back to Top