आज 11 बजे से होगा 53 जिलों में मतदान, पुलिस-प्रशासन चौकस
हेडलाइंस Jul 03, 2021 at 08:55 AM , 542लखनऊ।
उत्तर प्रदेश में जिला पंचायत अध्यक्षों के चुनाव में आज 11:00 बजे से 53 जिलों में मतदान करवाया जाएगा। जिला पंचायत सदस्य मतदान करेंगे और दोपहर बाद 3:00 बजे तक वोटिंग होगी। तीन बजे के बाद मतगणना और परिणाम की घोषणा कर दी जाएगी। राज्य के 22 जिलों में अध्यक्षों का निर्विरोध निर्वाचन कर लिया गया है। इनमें 21 जिला पंचायत अध्यक्ष भारतीय जनता पार्टी (Bhartiya Janta Party) के हैं। समाजवादी पार्टी (Samajwadi Party) के संस्थापक मुलायम सिंह यादव (Mulayam Singh Yadav) के गृह जनपद इटावा में सपा का प्रत्याशी निर्विरोध जीतने में कामयाब रहा है।
सभी जिलों में अध्यक्ष पद के लिए मतदान की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। मतदान केंद्र कलेक्ट्रेट परिसर में बनाए गए हैं। सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। कड़ी चौकसी के बीच पुलिस और प्रशासन मतदान करवाएंगे। इसके बाद मतगणना करवाई जाएगी। उम्मीद है कि सभी 53 जिलों में शाम 6:00 बजे तक परिणामों की घोषणा कर दी जाएगी। मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी और मुख्य विपक्षी दल समाजवादी पार्टी के बीच है। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के दौरान भी भाजपा और सपा के बीच कड़ा मुकाबला देखने को मिला था। इस पंचायत चुनाव की एक और खास बात है। बहुजन समाज पार्टी ने चुनाव में तो भाग लिया लेकिन जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में शामिल नहीं होने की घोषणा कर दी। जिसका सीधा फायदा भारतीय जनता पार्टी को मिल रहा है। दरअसल, बहुजन समाज पार्टी के 90 फ़ीसदी से ज्यादा जिला पंचायत सदस्यों ने भाजपा उम्मीदवारों का समर्थन किया है।
*वेस्ट यूपी में सबसे ज्यादा जिला पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध जीते*
पश्चिमी उत्तर प्रदेश के 3 मंडलों मुरादाबाद, मेरठ और सहारनपुर में 14 जिले हैं। इनमें से 6 जिलों में पंचायत अध्यक्ष निर्विरोध जीत गए हैं। खास बात यह है कि यह कामयाबी भारतीय जनता पार्टी को मिली है। अब केवल 8 जिलों में मतदान करवाया जाएगा। इन जिलों में भी भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवारों का दबदबा नजर आ रहा है। हालांकि, पश्चिमी उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी और राष्ट्रीय लोकदल का गठबंधन सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी को कड़ा मुकाबला दे रहा है।
*इन 53 जिलों में आज मतदान होगा और परिणाम सामने आएंगे-*
फ़िरोज़ाबाद
मैनपुरी
मथुरा
अलीगढ़
एटा
हाथरस
कासगंज
प्रयागराज
फ़तेहपुर
कौशाम्बी
प्रतापगढ़
आज़मगढ़
बलिया
बदायूँ
बरेली
बस्ती
संत कबीर नगर
सिद्धार्थनगर
हमीरपुर
महोबा
अंबेडकर नगर
अमेठी
बाराबंकी
अयोध्या
सुल्तानपुर
देवरिया
कुशीनगर
महाराजगंज
जालौन
औरैया
फ़र्रूख़ाबाद
कन्नौज
कानपुर देहात
कानपुर नगर
हरदोइ
लखीमपुर खेरी
लखनऊ
रायबरेली
सीतापुर
उन्नाव
बाग़पत
हापुड़
मिर्ज़ापुर
संत रविदास नगर जिला
सोनभद्र
बिजनौर
रामपुर
सम्भल
मुज़फ़्फ़रनगर
शामली
चंदौली
ग़ाज़ीपुर
जौनपुर





























Comments