मंदिरा बेदी के पति राज कौशल का दिल का दौरा पड़ने से निधन

मनोरंजन , 612

नई दिल्ली |बाॅलीवुड और टीवी सीरियल एक्ट्रेस मंदिरा बेदी के पति और फिल्म निर्माता राज कौशल का आज बुधवार सुबह निधन हो गया है। जानकारी के अनुसार, राज कौशल को दिल का दौरा पड़ा था जिसके बाद उनका निधन हो गया। फिल्म निर्माता ओनिर ने सोशल मीडिया पर इस खबर की पुष्टि की और लिखा, बहुत जल्द चला गया। हमने आज सुबह फिल्म निर्माता और राज कौशल को खो दिया। बहुत दुख की बात है। मंदिरा के पति राज कौशल ने भी अभिनेता के तौर पर अपने करियर की शुरुआत की थी। उन्होंने ‘प्यार में कभी कभी’, ‘शादी का लड्डू’ और ‘एंथनी कौन है’ फिल्मों का निर्देशन भी किया है। राज कौशल के अचानक निधन की खबर से बॉलीवुड में शोक की लहर दौड़ गई है। राज कौशल के फैंस बाॅलीवुड की कई हस्तियों ने उनके निधन पर दुख जताया है। बॉलीवुड सेलेब्स और उनके फैंस को अभी भी यकीन नहीं हो रहा है।
मंदिरा बेदी और राज कौशल एक-दूसरे को काफी लंबे समय से जानते थे। मंदिरा बेदी और राज कौशल की शादी 14 फरवरी 1999 को हुई थी। उनके दो बच्चे भी है। 27 जनवरी 2011 को मंदिरा ने बेटे को जन्म दिया था। इसके सबाद अक्टूबर 2020 में उन्होंने एक चार साल की बच्ची को अडॉप्ट कर लिया था। मंदिरा बेदी ने परिवार के खिलाफ जाकर राज से शादी की थी।

 

Related Articles

Comments

Back to Top