दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार की तबीयत फिर से नासाज
हेडलाइंस Jun 30, 2021 at 08:32 AM , 629मुंबई |बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर दिलीप कुमार की तबीयत फिर से नासाज हो गई है। दिलीप कुमार साहब को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल ले जाया गया। जहां उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया है। 98 साल के हो चुके दिलीप साहब को सांस लेने में दिक्क्त आ रही है। दिलीप कुमार के अस्पताल में भर्ती होने की खबर लगते ही उनके फैंस लगातार उनके अच्छे स्वास्थ्य के लिए दुआएं कर रहे हैं। लेकिन इस खबर पर दिलीप साहब के परिवार की ओर से कोई बयान नहीं आया है। जानकारी के अनुसार, सोमवार को सांस लेने में तकलीफ की शिकायत पर उन्हें सोमवार को परिवारजन अस्पताल में भर्ती कराया। आपकों बता दें दिलीप साहब को हालही में लगभगत दस दिन पहले ही अस्पताल में एडमिट रहने के बाद छुट्टी दी गई थी। दिलीप कुमार साहब की पत्नी और अभिनेत्री सायरा बनो उनके स्वास्थ्य को लेकर काफी चिंतित रहती हैं और हल पल उन्हें दिलीप साहब के साथ देखा जाता रहा है। वे दिलीप साहब के स्वास्थ्य का अपडेट बराबर उनके फैंस को देती रहती हैं। आपको बता दें कि पिछले साल ही दिलीप कुमार साहब ने अपने दो छोटे भाइयों को खो दिया था। उनके भाई 88 वर्षीय असलम खान और दूसरे भाई 90 वर्षीय एहसान खान की कोरोना संक्रमण के कारण मौत हो गई थी।






























Comments