नाला सफाई कर्मचारियों को प्रदान किया गया सुरक्षा किट
अन्य खबरे Jun 26, 2021 at 11:30 AM , 234गोरखपुर। नगर निगम के नाला सफाई कर्मचारियों के उनके उत्कृष्ट कार्यो को देखते हुए महापौर सीताराम जायसवाल एवं नगर आयुक्त अविनाश सिंह की अध्यक्षता में बैठक रखी गई। उक्त बैठक में नाला सफाई कर्मचारियों को उनके उत्कृष्ट कार्यों को देखते हुए सुरक्षा किट के रूप में 80 कर्मचारियों एवं 70 वार्डों के सुपरवाइजरों को रेन कोट, मास्क एवं नगद पुरस्कार वितरित किया गया। कर्मचारियों को पुरस्कार मिलने से कर्मचारियों में काफी खुशी थी और उनको यह लग रहा था कि उनका कार्य वास्तव में विशेष है। उनके कार्यों को देखते हुए नगर निगम द्वारा उनका मनोबल बढ़ाने का प्रयास किया जा रहा है।
अखिलेश एवं अन्य सफाई निरीक्षकों के अनुशंसा पर बरसात में उनको कार्य करने में कोई दिक्कत न हो उनको भी रेन कोट प्रदान किया गया। अन्य कर्मचारियों के लिए सुरक्षा किट एवं वर्दी दिये जाने का विचार किया जा रहा है। उक्त बैठक में पार्षद अलोक सिंह विशेन एवं संजय श्रीवास्तव, नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मुकेश कुमार रस्तोगी, मुख्य अभियन्ता सुरेश चन्द, सहायक नगर आयुक्त वैभव त्रिपाठी, सफाई निरीक्षक अखिलेश कुमार श्रीवास्तव, महेश चन्द, एसएस गुप्ता, रामविजय एवं सुनील सिंह, स्टोनो आरिफ सिद्दीकी, ब्रजेश तिवारी, पीआरओ अजय कुमार श्रीवास्तव एवं समस्त 70 वार्डों के सुपरवाइजर एवं कर्मचारी भी उपस्थित रहे।



























Comments