निराधार और असत्य तथ्यों पर खबर चलाने के लिए आनलाईन न्यूज पोर्टल पर हुई एफआईआर

अन्य खबरे , 330

 बाराबंकी।

*Online news portal ' THE WIRE' द्वारा रामसनेहीघाट जनपद बाराबंकी के तहसील परिसर से संबंधित निराधार और असत्य तथ्यों पर आधरित  वीडियो documentary शेयर करने वालों के विरुद्ध थाना रामसनेहीघाट पुलिस द्वारा की गई विधिक कार्यवाही।*

                Online news portal 'THE WIRE' द्वारा दिनांक 23.06.2021 को जनपद बाराबंकी के रामसनेहीघाट तहसील परिसर से संबंधित एक वीडियो documentary अपने ट्विटर हैंडल पर शेयर की गई है, जिसमें उनके द्वारा निराधार और असत्य तथ्यों का उल्लेख किया गया है। वीडियो में कई गलत और तर्कहीन बयान दिए गए हैं, उनमें से एक बयान में कहा गया है कि प्रशासन/पुलिस द्वारा एक धर्म विशेष के धार्मिक ग्रंथों को नदी और नालों में फेंक दिया गया। यह पूर्ण रूप से असत्य है, ऐसी कोई घटना घटित नही हुई है। इस प्रकार के सनसनीखेज, पूर्वाग्रह से ग्रसित, भ्रामक एवं मिथ्या बातों को प्रसारित कर 'THE WIRE' द्वारा समाज में वैमनस्यता एवं धार्मिक उन्माद फैलाने तथा साम्प्रदायिक सौहार्द को बिगाड़ने का कुत्सित प्रयास किया गया है। इस संबंध में थाना रामसनेहीघाट घाट पर दिनांक 24.06.2021 को मु0अ0सं0 231/2021, सुसंगत धाराओं में पंजीकृत कर अग्रेतर विधिक कार्यवाही की जा रही है।

Related Articles

Comments

Back to Top