गेस्ट हाउस में लगी भीषण आग, फायर ब्रिगेड ने काबू पाया
अन्य खबरे Jun 24, 2021 at 10:10 AM , 336नोएडा ।
नोएडा में स्थित एक मकान में बीती रात को अचानक आग लग गई। आग लगने के बाद घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। पुलिस बल और फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है। इस हादसे में कोई भी जनहानि नहीं हुई है। अभी तक पता नहीं चल पाया है कि मकान में आखिर किस कारण आग लगी थी।
नोएडा पुलिस ने बताया कि बुधवार की देर रात को सेक्टर-100 में स्थित मकान संख्या C-81 में आग लग गई थी। आग लगने की जानकारी फायर ब्रिगेड को दी गई। सूचना मिलने पर फायर ब्रिगेड की गाड़ियों ने मौके पर पहुंचकर आग पर काबू पा लिया है। इस हादसे में कोई भी जनहानि नहीं हुई है।
बताया जा रहा है कि यह एक गेस्ट हाउस है। लोग अधिकतर इस गेस्ट हाउस में रुकने आते थे। बीती रात को गेस्ट हाउस के पहली मंजिल पर आग लग गई। आग का रूप काफी भयंकर था। लोगों को कहना है कि अगर समय पर पुलिस नहीं पहुंचती तो कोई बड़ा हादसा हो सकता था।



























Comments