पत्रकार अतुल अग्रवाल से हुई लूट के मामले में पुलिस ने दर्ज किया मुकदमा, आरोपी की तलाश जारी
अन्य खबरे Jun 24, 2021 at 10:02 AM , 528ग्रेटर नोएडा वेस्ट ।
हिंदी खबर न्यूज़ चैनल के एडिटर अतुल अग्रवाल के साथ हुई लूट की घटना सोशल मीडिया में वायरल होने के बाद कोतवाली बिसरख पुलिस ने मंगलवार 22 जून को देर रात अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। खास बात यह है कि मुकदमा पीड़ित ने नहीं दर्ज करवाया है, बल्कि पुलिस की तरफ से दर्ज कराया गया है।
जानकारी के मुताबिक अतुल अग्रवाल नोएडा स्थित हिंदी खबर न्यूज़ चैनल के मैनेजिंग एडिटर हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखकर लोगों को जानकारी दी थी कि 19 जून की रात करीब 1:00 बजे जब वो अपने ऑफिस से ग्रेटर नोएडा स्थित इको विलेज-1 सोसाइटी में अपने घर आ रहे थे। तभी रास्ते में हिंडन पुल के पास उनके साथ कुछ बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया था। इसमें बदमाशों ने उनसे करीब 5 हज़ार रुपये लूट लिए थे।
इस मामले में कोतवाली बिसरख प्रभारी अनीता चौहान ने बताया कि पीड़ित से कई बार मामले को दर्ज कराने के लिए कहा गया, लेकिन उन्होंने इंकार कर दिया। इस पर चौकी इंचार्ज करतार सिंह की ओर से लूट का मामला अज्ञात के खिलाफ दर्ज कराया गया है। मामले की विवेचना की जा रही है, जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।



























Comments