वृन्दावन में पानीगांव मार्ग पर श्रद्धालु की कार में लगी आग

अन्य खबरे , 298

ज़हीर आलम

वृन्दावन।
वृन्दावन में पानीगांव मार्ग पर श्रद्धालु की कार में लगी आग, कार सवार दंपत्ति ने भाग कर बमुश्किल बचाई जान, दमकल कर्मियों ने आग पर पाया काबू ।  
दरअसल गाजियाबाद जनपद के साहिबाबाद निवासी दंपत्ति मंगलवार की तड़के यमुना एक्सप्रेसवे से होते हुए वृंदावन में दर्शन के लिए आ रहे थे । सुबह करीब 5 बजे पानी गांव पुल पार करते ही उन्हें एसी की हवा गर्म महसूस होने लगी । जब उन्होंने कार से उतरकर बोनट खोलकर देखा तो अचानक कार में आग लग गई । आनन फानन में पति पत्नी से वहां से भाग कर किसी तरह अपनी जान बचाई । कुछ ही देर में आलीशान कार आग का गोला बन गयी । सूचना पर पहुंची पुलिस ने दकमल कर्मियों को बुलाकर आग पर काबू पाया । लेकिन कार तब तक पूरी तरह जल चुकी थी । उपनिरीक्षक अमित कुमार ने बताया कि दंपत्ति को पुलिस के वाहन से उनके बताए स्थान पर सुरक्षित पहुचाया गया ।

Related Articles

Comments

Back to Top