एनटीपीसी परिसर में काम करते समय कर्मचारी को लगा करंट, मौत

अन्य खबरे , 261

ग्रेटर नोएडा।

ग्रेटर नोएडा के थाना जारचा क्षेत्र के एनटीपीसी परिसर में एक काम करते समय एक 63 वर्षीय व्यक्ति को करंट लग गया। इस घटना में उनकी मौत हो गई। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
 
थाना जारचा के थानाध्यक्ष पाल सिंह ने बताया कि 19 जून को महेंद्र सिंह पुत्र मंगल सिंह एनटीपीसी परिसर में काम कर रहे थे। तभी उन्हें करंट लग गया। गंभीर हालत में उन्हें एक अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां पर डॉक्टरों ने उनको मृत घोषित कर दिया। 

थाना प्रभारी ने बताया कि मृतक एनटीपीसी में संविदा पर काम करते थे। उन्होंने बताया कि घटना की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Comments

Back to Top