उत्तर रेलवे भारत स्काउट्स एंड गाइड्स रोवर्स रेंजर्स और लीडर्स ने 17 जून से 21 जून, 2021तक योग उत्सव मनाया

अन्य खबरे , 232

लखनऊ।
उत्तर रेलवे भारत स्काउट्स एंड गाइड्स राज्य मुख्यालय ने महाप्रबंधक श्री आशुतोष गंगल और अपरमहाप्रंधक श्री नवीन गुलाटी के नेतृत्व मे 21 जून 2021 को स्काउट गाइड्स रोवर्स रेंजर्स और लीडर्स के उत्साही भागीदारी के साथ 17 जून से 21 जून, 2021 तक  ऑनलाइन योग उत्सव के रूप में अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया।
योग दिवस से पहले राज्य मुख्यालय ने 17 जून से प्रतिदिन अभ्यास सत्र आयोजित किए गए जिसमें विशेषज्ञो द्वारा शुरू में व्यक्तियों के स्वास्थ्य पर योग अभ्यासों के सार के बारे में जानकारी दी और उसके बाद  आसनों के प्रदर्शन के साथ अभ्यास सत्र आयोजित किए गए। 
स्काउट गाइड्स रोवर्स रेंजर्स और लीडर्स ने सभी दिनों में अभ्यास सत्रों के दौरान पूरे उत्साह के साथ भाग लिया ताकि शरीर को योगिक अभ्यासों और योग के अनुकूल बनाया जा सके।  इस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु स्टेट हेड क्वार्टर टीम  के प्रयास सराहनीय रहे ।

Related Articles

Comments

Back to Top