अमेठी डीपीआरओ श्रेया मिश्रा घूस लेते गिरफ्तार
अन्य खबरे Jun 17, 2021 at 04:27 PM , 629लखनऊ।
जनपद अमेठी में रिश्वतखोरी का हुआ पर्दाफाश
जनपद अमेठी में वायरल वीडियो पर नहीं होती शिकायत पर कार्रवाई
जनपद अमेठी में हो चुकी है सीबीआई तक से गिरफ्तारियां
अमेठी डी०पी०आर०ओ कार्यालय में बिजलेन्स टीम ने मारा छापा ले रही थी घूस रिश्वत
विजिलेंस टीम ने अमेठी में डीपीआरओ (जिला पंचायत अधिकारी) श्रेया मिश्रा को 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। विजिलेंस टीम उन्हें अपने साथ लेकर चली गई और जिला मुख्यालय से 13 किलोमीटर दूर अमेठी शहर स्थित होटल इंटरनेशनल में पूछताछ कर रही है।
पूरी कार्रवाई बेहद गोपनीय तरीके से की गई है। मामले की जानकारी जिलाधिकारी तक को नहीं थी। वहीं, जिला स्तरीय अधिकारी की गिरफ्तारी से प्रसाशनिक अमले में हड़कंप मच गया है। डीपीआरओ आफिस अमेठी के विकास भवन में स्थित है।
विजिलेंस की टीम बुधवार शाम करीब 5:00 बजे होटल इंटरनेशनल एंड रेस्टोरेंट्स पहुंची और गुरुवार सुबह करीब 11:00 बजे दो गाड़ियों से गौरीगंज की ओर रवाना हो गई। टीम में कुल 12 से 13 सदस्य मौजूद थे।






_page-0001.jpg)




















Comments