रोटरेक्ट क्लब 2021-22 के लिए जूम प्लेटफार्म पर बोर्ड ऑफ मेंबर्स की मीटिंग संपन्न

अन्य खबरे , 275

गोरखपुर:- रोटरेक्ट क्लब गोरखपुर द्वारा आगामी सत्र 2021-22 के लिए जूम प्लेटफार्म पर बोर्ड ऑफ मेंबर्स की मीटिंग संपन्न हुई, जिसकी अध्यक्षता वर्तमान अध्यक्षा रो. शिखा श्रीवास्तव ने की । इस मीटिंग में मेंबर्स द्वारा सर्वसम्मति से रो. प्रेम प्रकाश कुशवाहा को अध्यक्ष तथा रो.  इंद्रभूषण यादव को सचिव चुना गया। साथ ही रो. अभिषेक कुमार सिंह को उपाध्यक्ष, रो. दीपक मिश्रा को जॉइंट सेक्रेटरी, रो. हर्ष श्रीवास्तव को कोषाध्यक्ष, रो. शिखा श्रीवास्तव को आईपीपी., रो. आशीष प्रधान को पी. आर.ओ., रो. अंकित मिश्रा को डायरेक्टर (क्लब एडमिनिस्ट्रेशन), रो. प्रवीण कुमार श्रीवास्तव को (डायरेक्टर इंटरनेशनल सर्विसेज), रो. जितेंद्र को डायरेक्टर (वोकेशनल सर्विसेज), रो.श्वेता गौर को डायरेक्टर (कम्युनिटी सर्विसेज), रो. कन्हैया मिश्रा को डायरेक्टर (मीडिया मैनेजमेंट), रो. सत्यम गुप्ता को क्लब पब्लिकेशन ऑफिसर चुना गया।

 

Related Articles

Comments

Back to Top