नगराम पुलिस को मिली बड़ी सफलता गैंगेस्टर एक्ट का वांछित अन्तर्जनपदीय विधुत तार चोर को किया गिरफ्तार।

अन्य खबरे , 268

नगराम/लखनऊ।

नगराम पुलिस को मिली बड़ी सफलता गैंगेस्टर एक्ट का वांछित अन्तर्जनपदीय विधुत तार चोर को किया गिरफ्तार।


अरविंद उर्फ छोटू को नगराम पुलिस ने किया गिरफ्तार।

मोहनलालगंज थाने पर एक मुकदमा पंजीकृत किया गया था
जिसकी विवेचना प्रभारी निरीक्षक नगराम मोहम्मद अशरफ द्वारा की जा रही थी।

इस गैंग का लीडर नरेश सोनी पुत्र रामप्रसाद है इस गैंग के सक्रिय सदस्य नौशाद लंगड़ा अनिल गौतम अनुराग उर्फ दीपू अनिल उर्फ करिया हैं।

2020 में थाना क्षेत्र मोहनलालगंज में विद्युत के तार और तांबे के तार की चोरी इसी गैंग ने की थी। जिस पर 13 जून 2020 को मोहनलालगंज कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया था।

यह अंतर्जनपदीय गैंग है ट्रांसफार्मर के तार और ट्रांसफार्मर से तेल चोरी करता था। गैंग बनाकर यह लोग अपने काम को अंजाम देता था ।

इस गैंग के कुछ सदस्य जेल में है और अभी भी कुछ फरार चल रहे है।

फरार चल रहे अपराधी अरविंद उर्फ छोटू को नगराम पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

गैंग लीडर नरेश सोनी 80 किलो बिजली के तार के साथ कानपुर में गिरफ्तार हुआ था।

डीसीपी दक्षिणी डॉ0 ख्याति गर्ग एडीसीपी दक्षिणी पूर्णेन्दु सिंह व एसीपी मोहनलालगंज दिलीप कुमार सिंह के नेतृत्व में नगराम पुलिस को मिली बड़ी सफलता।

Related Articles

Comments

Back to Top