पीड़िता गुड़िया की सरेनी थाने में दर्ज नहीं हुई प्रथम सूचना रिपोर्ट

अन्य खबरे , 496

धमकाने और जबरन बयान बदलवाने का आरोप लगा हल्का दरोगा पर 

रायबरेली  : महिलाओं के प्रति बढ़ते अपराधों को रोकने के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ भले ही कितनी भी प्रतिबद्धता दिखाने की बात करें लेकिन प्रायोगिक रूप में पूर्णतया उल्टा होता है. आज 13 जून को जिले के सरेनी थाना में गुड़िया देवी ने एक प्रार्थनापत्र दिया जिसके अनुसार 12/06 /2021 को रात लगभग 8 बजे उसके पूरे चन्दू मजरे काल्ही गाँव में स्थित घर पर गांव के प्रधान देश दीपक सोनी ने अपने साथियों के साथ आकर जातिसूचक गंदी - गंदी गालियां दिया , विरोध करने पर मारपीट किया और गलत तरीके से हाथ पकड़कर घसीटने का प्रयास किया. 
           गुड़िया देवी ने 13 जून को जब सरेनी थाने में जाकर हमलावरों के खिलाफ प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करवाने के लिए प्रार्थनापत्र दिया तो थाने में हल्का दरोगा ने गन्दी - गन्दी गालियां दीं एवं उनके कहने पर उसे एक महिला पुलिसकर्मी द्वारा थाना परिसर में मारा - पीटा गया। इसके अलावा हल्का दरोगा ने पीड़िता गुड़िया से अपने मनमाफिक बयान भी ले लिया। पीड़िता गुड़िया के आरोपों में कितनी सच्चाई है , यह तो जांच का विषय है लेकिन क्या यह निष्पक्ष जांच हों पाएगी।
 ? जिस तरह से रायबरेली पुलिस पर अपराधियों के साथ मिलीभगत करके अपराध को अंजाम देने का आरोप लगता रहता है उससे यह सवाल उठता है कि क्या रायबरेली में कभी कानून - व्यवस्था सुधरेगी ? 

... नैमिष प्रताप सिंह ...

Related Articles

Comments

Back to Top