14 वर्षीय छात्रा साथ दुष्कर्म, कृष्णानगर पुलिस नें मामला पारा का बताकर पल्ला झाड़ा
अन्य खबरे Jun 12, 2021 at 06:15 PM , 451लखनऊ, । कृष्णानगर की 14 वर्षीय छात्रा को उसके पड़ोस में नौकरी करने वाला आकाश बहला फुसलाकर बाइक से उन्नाव जनपद की मोहान रोड पर ले गया। वहां लस्सी में नशीला पदार्थ मिलाकर उससे दुष्कर्म किया। विरोध पर जमकर पीटा और धमकी दी। पुलिस ने छात्रा के पिता की तहरीर पर आकाश और उसके मालिक के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। छात्रा के पिता के मुताबिक आकाश पड़ोस में रहने वाले साजू उर्फ साजिद की दुकान पर नौकरी करता है। बीते बुधवार को उसने बेटी को फोन कर बुद्धेश्वर बुलाया। वह बेटी को बहला फुसलाकर बाइक से उन्नाव जनपद में मोहान रोड पर ले गया। जहां सूनसान जगह में उसे नशीला पदार्थ मिलाकर लस्सी पिलाई। विरोध पर बेटी को पीटा। जब वह अचेत हो गई तो उसके साथ दुष्कर्म किया। होश आने पर बेटी को जब जानकारी हुई तो उसने विरोध किया इस पर आकाश धमकाने लगा और पुलिस में शिकायत करने पर जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद बेटी को लाकर बदहवाश हालत में बुद्धेश्वर में छोड़ दिया। बेटी की स्थिति ठीक नहीं थी वह किसी तरह से आटो से घर पहुंची। हालात सामान्य होने पर बेटी ने सारी बात बताई।आकाश की तलाश में उसकी दुकान पहुंचा और मालिक साजू से विरोध किया तो वह उल्टा धमकाने लगे। इसके बाद तहरीर लेकर कृष्णानगर कोतवाली पहुंचा तो मामला पारा का बताकर पल्ला झाड़ लिया। पारा गए तो उन्नाव का बताकर टरका दिया। मामले की जानकारी अधिकारियों को दी। इसके बाद पारा में आरोपितों के खिलाफ मुकदमा दर्ज हुआ। पारा इंस्पेक्टर ने राजेश कुमार ने बताया कि आरोपित के खिलाफ दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट और एससीएसटी एक्ट में मुकदमा दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।



























Comments