फेसबुक पर की युवती से दोस्ती कर दुष्कर्म करने वालू गिरफ्तार
अन्य खबरे Jun 12, 2021 at 05:40 PM , 327लखनऊ। फेसबुक से युवती से दोस्ती कर उसे प्रेम जाल में फंसाया। फिर बहाने से मुजफ्फरनगर ले गया और हफ्ते भर दुष्कर्म करता रहा। इस दौरान उसने युवती का वीडियो भी बना लिया और फिर ब्लैकमेल करने लगा। पुलिस ने आरोपित शशांक यादव को शनिवार को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।इंस्पेक्टर पन्ने लाल यादव ने बताया कि पीड़िता मूल रूप से बाराबंकी के रहने वाली है। लखनऊ में गल्ला मंडी इलाके में अपनी भाभी के साथ रहती है। दो साल पहले फेसबुक के जरिए उसकी दोस्ती वाराणसी कपसेठी के सेवापुरी गांव निवासी शशांक यादव से हुई थी। शशांक तीन साल से मुजफ्फरनगर नई मंडी कमलपुर में रहकर प्राइवेट नौकरी कर रहा है। युवती का आरोप है कि दोस्ती के दौरान शशांक ने शादी का झांसा दिया और उसे बहला फुसलाकर मुजफ्फरनगर ले गया। वहां पर एक हफ्ते रखा और दुष्कर्म करता रहा। विरोध पर धमकी देता था। इस दौरान शशांक ने उसका वीडियो भी बना लिया था।किसी तरह से चंगुल से युवती छूटी और वापस लखनऊ आ गई। युवती का कहना है कि शशांक बीते कई माह से फोन करके वीडियो वायरल करने की धमकी देकर रुपयों की मांग कर रहा है। मांग पूरी न होने पर वीडियो को इंटरनेट मीडिया पर वायरल करने की धमकी दे रहा है। इंस्पेक्टर ने बताया कि पीड़िता की तहरीर पर आरोपित के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया गया। उसकी तलाश में एक टीम मुजफ्फरनगर भेजी गई। टीम ने आरोपित शशांक को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।



























Comments