आत्महत्या के लिए उकसाने वाला अभियुक्त गिरफ्तार
जनपत की खबर Jun 06, 2021 at 11:42 PM , 370लखनऊ।
प्रभारी निरीक्षक गोसाईगंज अमरनाथ वर्मा की सक्रियता के चलते आत्महत्या के लिए उकसाने वाला एक अभियुक्त गिरफ्तार।
गोसाईगंज पुलिस ने सुधाकर सिंह पटेल को गिरफ्तार किया है।
सुधाकर सिंह पटेल के ऊपर 306, 420 आईपीसी के तहत गोसाईगंज में मुकदमा पंजीकृत था।
11 मई को वादी मुकदमा ननकऊ की तहरीर पर 302 /420 और 120 बी आईपीसी के तहत मुकदमा पंजीकृत किया गया था।
आईपीसी 302 की धारा को 306 में तब्दील किया गया था।
नामित अभियुक्त मोहित को दिनांक 21 मई को गिरफ्तार कर पहले ही जेल भेजा जा चुका है।
वांछित अभियुक्त सुधाकर सिंह पटेल को गोसाईगंज पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए जेल भेजा है।
डीसीपी दक्षिणी डॉ0 ख्याति गर्ग व एडीसीपी दक्षिणी पूर्णेन्दु सिंह के कुशल नेतृत्व में गोसाईगंज पुलिस को मिली बड़ी सफलता।































Comments