दिलीप कुमार की बिगड़ी तबीयत अस्पताल में भर्ती मुम्बई।

हेडलाइंस , 637

लखनऊ/ मुम्बई।
98 साल के दिग्गज अभिनेता दिलीप कुमार को मुंबई के हिंदुजा अस्पताल में भर्ती कराया गया है. दिलीज कुमार को सांस लेने में तकलीफ के चलते अस्पताल में भर्ती कराया गया है.  दिलीप कुमार को अस्पताल में फेफड़ों में इनफेक्शन के कारण भर्ती कराया गया है। उनकी पत्नी मशहूर अदाकारा शायरा बानो ने बताया कि "दिलीप कुमार को सांस लेने में तकलीफ हो रही थी और इसी के चलते उन्हें आज सुबह 8.30 बजे खार के हिंदूजा अस्पताल में दाखिल कराया गया है. यह एक नॉन कोविड अस्पताल है. नितिन गोखले की देखरेख में दिलीप कुमार के सारे टेस्ट लिये जा रहे है और उनका इलाज चल रहा है। दिसंबर 2020 से दिलीप कुमार की सेहत ख़राब चल रही है. अब जानकारी के अनुसार, उन्हें सांस लेने में कुछ दिन पहले से ही परेशानी हो रही थी. इसलिए उन्हें भर्ती कराया गया है. वह बहुत कमजोर हो गए हैं।

Related Articles

Comments

Back to Top