मासूम बच्चों समेत पूरे परिवार को बंधक बनाकर लूट
अन्य खबरे Jun 05, 2021 at 10:37 AM , 269ग्रेटर नोएडा ।
ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना क्षेत्र में एक गांव में बीती रात को हथियार बंद बदमाशों ने एक परिवार को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने पति-पत्नी और मासून बच्चों की बंधक बनाकर घर में रखे आभूषण, नगदी और अन्य कीमती सामान को लेकर फरार हो गए। सूचना मिलने पर रबूपुरा थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई है। मामले की छानबीन की जा रही है।
*परिवार को बंधक बनाकर दिया वारदात को अंजाम*
एडीसीपी विशाल पांडेय ने बताया कि ग्रेटर नोएडा के रबूपुरा थाना क्षेत्र में स्थित खेड़ा मोहम्मदाबाद गांव में एक परिवार रहता है। विशाल पांडेय ने बताया कि बीती रात को हथियार बंद बदमाशों ने एक परिवार को बंधक बनाकर लूट की वारदात को अंजाम दिया है। बदमाशों ने बच्चों को भी बंधक बनाया था। उसके बाद पूरे घर की तलाशी लेकर लूट की है। शोर मचाने पर बदमाशों ने जान से मारने की धमकी दी।
*बच्चों और महिलाओं को बंधक बनाकर लाखों का माल लूटा*
परिवार के मुखिया ने बताया कि बदमाशों ने उनके घर में बच्चों और महिलाओं की भी बंधक बनाया था। घर में रखा लाखों रुपए का जेवरात, नगदी और अन्य कीमती सामना लेकर फरार हो गए। बदमाशों के जाने के बाद उन्होंने शोर मचाया, जिसके बाद आस-पड़ोस में रहने वाले लोग उनकी पुकार को सुनकर आए और उनको बंधक मुक्त करवाया। घटना की जानकारी पुलिस को दी गई।
*बदमाशों को पकड़ने के लिए 2 टीमें गठित*
एडीसीपी विशाल पांडेय ने बताया कि पुलिस ने परिवार की शिकायत पर अज्ञात बदमाशों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। अभी तक आर्थिक हानि का ठीक तरीके से पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने बदमाशों को पकड़ने के लिए 3 टीम का गठन किया है। जल्द ही आरोपी पुलिस की गिरफ्त में होंगे ।।






_page-0001.jpg)




















Comments