वसूली की शिकायत पर SSP ने कराई गोपनीय जांच
अन्य खबरे Jun 04, 2021 at 07:39 AM , 272*नौसढ़ पुलिस चौकी के सभी सिपाही हुए लाइन हाजिर*
गोरखपुर। अपराधियों से सांठगांठ रखने और गलत कार्यो में लिप्त होकर वसूली करने के आरोप में एसएसपी ने नौसढ़ चौकी पर तैनात सभी सिपाहियों को लाइन हाजिर कर दिया है। चार दिन पहले हटाए गए चौकी प्रभारी की भूमिका की जांच कराई जा रही है। संलिप्तता मिलने पर उनके खिलाफ भी कार्रवाई होगी। एक सप्ताह पहले सिपाहियों के रुपये लेने का एक ऑडियो भी वायरल हुआ था, जो अधिकारियों तक पहुंचा था।
एक सप्ताह पहले ट्रक मालिक व चालक की बातचीत का एक आडियो सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। इसमें नो इंट्री के समय रुपये देकर नौसढ़ के रास्ते भारी वाहनों के शहर में प्रवेश दिलाए जाने की बात कही जा रही थी। एसएसपी के साथ ही अन्य अधिकारियों तक बात पहुंची। जांच शुरू हुई लेकिन यह पता नहीं चला कि आडियो में बातचीत कर रहे लोग कौन हैं और कहां के रहने वाले हैं। भ्रष्टाचार की शिकायत मिलने पर एसएसपी दिनेश कुमार पी ने नौसढ़ चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों के कार्यप्रणाली की गोपनीय जांच कराई। इसमें पता चला कि चौकी पर तैनात सभी 10 मुख्य आरक्षी/आरक्षी गलत कार्यों में लिप्त हैं। अपराधियों से भी इनकी सांठगांठ है।
एसएसपी दिनेश कुमार पी ने बताया कि गोपनीय जांच के बाद सभी सिपाहियों को लाइन हाजिर किया गया है। चौकी प्रभारी की चार दिन पहले तैनाती हुई है। हटाए गए चौकी प्रभारी की संलिप्तता की जांच चल रही है। साक्ष्य मिलने पर सबके खिलाफ विभागीय कार्रवाई होगी।






_page-0001.jpg)




















Comments