7 इंस्पेक्टर और सब-इंस्पेक्टर के तबादले, 4 थानाध्यक्ष हटाए
अन्य खबरे May 27, 2021 at 10:10 AM , 271नोएडा।
गौतमबुद्ध नगर पुलिस कमिश्नरेट (Gautam Buddh Nagar Police Commissionerate) ने नोएडा शहर में 7 सब-इंस्पेक्टर और इंस्पेक्टर तबादले किए हैं। इस फेरबदल में शहर के कई थाना प्रभारी शामिल है। गौतमबुद्ध नगर पुलिस की स्थानांतरण समिति की बैठक में यह फैसला लिया गया है। सभी पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से नए तैनाती स्थलों पर ज्वाइन करने का आदेश दिया गया है। इसके अलावा इंस्पेक्टर राजवीर चौहान, संतोष त्रिपाठी, अनिल पांडेय और जितेंद्र दीखित को फिलहाल हटा दिया गया है। हालांकि उनकी नई तैनाती के बारे में जानकारी नहीं दी गई है।
पुलिस कमिश्नर ऑफिस से जारी की गई सूची के मुताबिक इंस्पेक्टर अरविंद पाठक को वाचक न्यायालय पुलिस आयुक्त से हटा दिया है। उनको अब प्रभारी निरीक्षक थाना दनकौर बनाकर भेजा है। इंस्पेक्टर रामेश्वर कुमार को प्रभारी निरीक्षक थाना ईकोटेक-वन से प्रभारी निरीक्षक थाना बीटा-2 बनाकर भेजा है। सब-इंस्पेक्टर सुधीर कुमार को थानाध्यक्ष सेक्टर-49 से हटाकर थाना अध्यक्ष कासना बना दिया है।
इंस्पेक्टर विवेक त्रिवेदी को प्रभारी निरीक्षक थाना कासना से हटा दिया है। उनको अब प्रभारी निरीक्षक फेस-3 थाने की जिम्मेदारी दी है। सब-इंस्पेक्टर विनोद कुमार सिंह को अपराध शाखा से हटाकर प्रभारी निरीक्षक सेक्टर-49 बना दिया है। सब-इंस्पेक्टर प्रदीप त्रिपाठी को प्रभारी निरीक्षक एसआईटी से हटाकर प्रभारी निरीक्षक थाना दादरी बना दिया है। सब-इंस्पेक्टर शरद कांत को प्रभारी चौकी उद्योगिक क्षेत्र सूरजपुर से हटाकर थाना अध्यक्ष इकोटेक-3 नियुक्त किया है ।।



























Comments