*बॉलीवुड भाईजान कोरोना पीड़ितों को फ्री में बांट रहे हैं ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर्स, जारी किया मोबाइल नंबर
मनोरंजन May 20, 2021 at 10:19 AM , 1010मुम्बई।
कोरोना महामारी के बीच सभी एक दूसरे की मदद करने में जुटे हैं और इसमें एंटरटेनमेंट जगत के लोग काफी बढ़ चढ़कर हिस्सा ले रहे हैं. एक तरफ बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद जहां पिछले एक साल से लगातार जरूरतमंदों की मदद करते आ रहे हैं, तो वहीं अब सलमान खान भी कोरोना पीड़ितों की मदद के लिए आगे आए हैं, हालांकि बॉलीवुड के दबंग पिछले साल भी लॉकडाउन के दौरान गरीब लोगों की मदद करते नजर आए थे. इस बार सलमान खान ने कोरोना से पीड़ित लोगों के लिए फ्री में ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर्स बांट रहे हैं. इस बात की जानकारी उन्होंने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक पोस्ट के जरिए दी है. साथ ही उन्होंने इसके लिए एक मोबाइल नंबर भी जारी किया है.
सलमान खान ने अपने इंस्टाग्राम पोस्ट में लिखा, हमारे 500 ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर्स की पहली खेप मुंबई पहुंच गई है. कोरोना पॉजिटिव मरीज जिन्हें आपात स्थिति के लिए इन ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर्स की आवश्यकता है, वे हमें 8451869785 पर कॉल कर सकते हैं. या आप मुझे टैग कर सकते हैं. हम इन कंसन्ट्रेटर्स को मुफ्त में देंगे, प्लीज इसे उपयोग करने के बाद इन्हें वापस कर दें. इसके साथ ही उन्होंने अपने इस पोस्ट एक तस्वीर भी शेयर की है, जिसमें काफी सारे ऑक्सीजन कंसन्ट्रेटर्स एक साथ रखे नजर आ रहे हैं. सलमान खान का ये पोस्ट अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है और लोग उनकी जमकर तारीफ भी कर रहे हैं.































Comments