दरियाबाद में 100 साल पुराना पेड़ गिरने से एक दिव्यांग बालक की मौत

अन्य खबरे , 400

प्रयागराज ।

प्रयागराज जनपद के अतरसुइया थाना अंतर्गत दरियाबाद के हजरतगंज मोहल्ले में मंगलवार की रात एक सौ वर्ष से अधिक पुराना गूलर का पेड़ अचानक रास्ते पर गिर पड़ा। इसी दौरान पेड़ गिरने से एक 13 वर्षीय दिव्यांग दानिश उसकी चपेट में आ गया। पेड़ के गिरने की आवाज सुनकर आस-पड़ोस के लोग घटनास्थल पर पहुंचे। वहां देखा कि एक बच्चा पेड़ के नीचे दबा पड़ा है। परिजनों ने बच्चे को अस्पताल में भर्ती कराया और वहां मौजूद लोगों ने इसकी सूचना पुलिस को दी।


सूचना जानकारी मिलते ही अतरसुइया थाने की पुलिस वहां पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल करने लगी। बीच रास्ते में गिरे पेड़ को हटाने के लिए नगर निगम और क्षेत्रीय पार्षद को भी सूचित किया गया। दरियाबाद चौकी प्रभारी ने बताया कि हजरतगंज मोहल्ले में मंगलवार की रात को अचानक पेड़ गिर जाने से गंभीर रूप से घायल 13 वर्षीय दिव्यांग दानिश को काल्विन हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। मोहल्ले के लोगों ने कहा कि परिवार बहुत गरीब है किसी तरह से घर का गुजारा चलता है।

Related Articles

Comments

Back to Top