वेस्ट गुरुद्वारा कमेटी के सदस्य जतिंदर सिंह का कोरोना से निधन, यथार्थ अस्पताल में थे भर्ती
अन्य खबरे May 19, 2021 at 06:15 AM , 297ग्रेटर नोएडा
गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के सदस्य जतिंदर सिंह का मंगलवार की सुबह कोरोना संक्रमण से लड़ते हुए निधन हो गया है। वह करीब एक सप्ताह पहले कोरोना संक्रमण की चपेट में आए थे। जिसके बाद उनको यथार्थ अस्पताल में एडमिट करवाया गया। जहां पर उन्होंने मंगलवार की सुबह करीब 4:00 बजे दम तोड़ दिया है।
ग्रेटर नोएडा वेस्ट में स्थित गुरुद्वारे कमेटी के अध्यक्ष सुरिंदर सिंह ने बताया कि जतिंदर सिंह 43 साल की उम्र में हमको छोड़कर चले गए हैं। वह सूरजपुर में स्थित एक प्राइवेट कंपनी में काम करते थे। उनका बेटा गौर इंटरनेशनल स्कूल में पढ़ाई करता है। उनके अचानक चले जाने के बाद उनके परिवार को ही नहीं बल्कि पूरे गुरुद्वारे कमेटी के सदस्य को दुख हुआ है।
गुरुद्वारे कमेटी के सदस्य आरएस उप्पल ने बताया कि जतिंदर सिंह काफी सरल स्वभाव के व्यक्ति थे। उनकी कमी को कोई भी पूरा नहीं कर पाएगा। वह गुरुद्वारे में काफी लग्न भाव से सेवा करते थे। जब भी गुरुद्वारे में लंगर लगता था तो वह सेवा के रूप में सबसे आगे खड़े होते थे। गुरुद्वारे प्रबंधक कमेटी ने उनके निधन पर दुख व्यतीत किया है



























Comments