आज जिले में पाए गए *242* कोविड संक्रमित अब तक कुल *15574* मरीज उपचारित रूप से हो चुके हैं स्वस्थ
अन्य खबरे May 17, 2021 at 08:37 PM , 338वर्तमान में कुल जिले में है *2887* केस एक्टिव
अब तक इस बीमारी से *166* संक्रमितों की हो चुकी है मौत
*देवरिया 17 मई।* स्वास्थ्य विभाग से निर्गत कोविड रिपोर्ट के अनुसार आज 242 कोविड संक्रमित जांच में पाये गये हैं। और जनपद में कुल 18627 पाजिटिव केस में से अब तक 15574 संक्रमित व्यक्ति पूरी तरह से उपचारित एवं स्वस्थ हुये हैं। वर्तमान में कुल 2887 केस अभी एक्टिव हैं। वहीं इस बीमारी अब तक 166 संक्रमितों की मृत्यु हुई है।
बताते चलें कि अब तक एन्टिजेन टेस्ट 285084 किये गये, जिसमें से 7795 लोग पाजिटिव मिले, ट्रूनाट जांच 2596 के सापेक्ष 163 लोग पाजिटिव पाये गये हैं। वहीं आरटीपीसीआर की जांच 238386 लोगो की हुई, जिसमें 8387 लोग पाजिटिव पाये गये हैं। इसके अलावे अन्य स्तर पर जांच में 2282 पाजिटिव पाये गये हैं। इस प्रकार अब कुल 528348 विभिन्न जांच किये गये है, जिसमें से कुल 18627 पाजिटिव केस मिले हैं।
अब तक एन्टिजेन टेस्ट में 277279, ट्रूनाट की जांच में 2046, आरटीपीसीआर में 192197 सहित कुल 471532 व्यक्ति विभिन्न जांचो में निगेटिव पाये गये है। वर्तमान में 2439 संक्रमित होम आइसोलेशन में है, जिनके स्वास्थ्य आदि की सत्त पर्यवेक्षण निगरानी टीम द्वारा की जा रही है।



























Comments