तबादले के बाद नई तैनाती पर ज्वाइन न करने पर छह अनुभाग अधिकारी कार्यमुक्त
अन्य खबरे Sep 18, 2026 at 05:30 PM , 29**लखनऊ, 18 सितंबर 2026।** सचिवालय प्रशासन विभाग ने तबादले के बाद नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण न करने वाले आधा दर्जन अनुभाग अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की है। 18 सितंबर को जारी आदेश के तहत सभी संबंधित अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से स्वतः कार्यमुक्त कर दिया गया है।
आदेश के मुताबिक, सचिवालय प्रशासन अनुभाग-1 से स्थानांतरण के बाद निर्धारित नवीन विभाग में कार्यभार ग्रहण नहीं करने वाले छह अनुभाग अधिकारियों को स्वतः कार्यमुक्त माना गया है। संबंधित अधिकारियों को अपने नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके साथ ही अधिकारियों को अपना **ई-ऑफिस अकाउंट सक्रिय** करने के भी निर्देश दिए गए हैं। शासन ने आदेश के अनुपालन में तत्काल प्रभाव से आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित करने को कहा है।






_page-0001.jpg)




















Comments