**लखनऊ में बड़ा हादसा: आरएफसी कार्यालय की छत गिरी, महिला मार्केटिंग इंस्पेक्टर गंभीर घायल**
अन्य खबरे Aug 24, 2026 at 06:15 PM , 15**लखनऊ।** राजधानी लखनऊ में आरएफसी कार्यालय में बड़ा हादसा हो गया। कार्यालय की छत गिरने से **महिला मार्केटिंग इंस्पेक्टर गीतांजलि पांडे गंभीर रूप से घायल** हो गईं।
हादसे में उनके सिर पर गंभीर चोट आई है। घायल गीतांजलि पांडे को तत्काल उपचार के लिए **विवेकानंद हॉस्पिटल** ले जाया गया, जहां चिकित्सकों की निगरानी में उनकी **सर्जरी की जा रही है।**
घटना के बाद कार्यालय में हड़कंप मच गया। हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। हादसे में कार्यालय भवन की सुरक्षा और निर्माण गुणवत्ता को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।






_page-0001.jpg)




















Comments