**रायबरेली में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने राना बेनी माधव बख्श सिंह की 222वीं जयंती पर किया भाव समर्पण**
अन्य खबरे Aug 24, 2026 at 06:10 PM , 9**रायबरेली, 24 अगस्त 2026।** मुख्यमंत्री **योगी आदित्यनाथ** ने रायबरेली स्थित **राना बेनी माधव बख्श सिंह स्मृति सभागार** में 1857 के प्रथम स्वाधीनता संग्राम के अमर नायक एवं **‘अवध केसरी’ राना बेनी माधव बख्श सिंह जी की 222वीं जयंती** के अवसर पर आयोजित भाव समर्पण समारोह में सहभागिता की।
इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने **₹21 करोड़ से अधिक की लागत से नवनिर्मित राना बेनी माधव बख्श सिंह स्मृति सभागार का लोकार्पण** किया। उन्होंने महान स्वतंत्रता सेनानी के शौर्य, त्याग और राष्ट्रभक्ति को नमन करते हुए उनके जीवन एवं संघर्ष से प्रेरणा लेने का आह्वान किया।
मुख्यमंत्री ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि **1857 का प्रथम स्वाधीनता संग्राम भारत के स्वाभिमान, स्वतंत्रता और राष्ट्रभक्ति की अमर गाथा है।** राना बेनी माधव बख्श सिंह ने अंग्रेजी सत्ता के विरुद्ध अदम्य साहस के साथ संघर्ष किया और देश की स्वतंत्रता के लिए अपना सर्वस्व न्योछावर किया।
उन्होंने कहा कि ऐसे महान क्रांतिकारियों और स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृतियों को संरक्षित करना हमारी जिम्मेदारी है, ताकि **नई पीढ़ी उनके त्याग, शौर्य और राष्ट्रप्रेम से परिचित होकर देश के प्रति अपने दायित्वों को समझ सके।**
मुख्यमंत्री ने कहा कि स्मृति सभागार का निर्माण महान स्वतंत्रता सेनानी की वीरगाथा को आने वाली पीढ़ियों तक पहुंचाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम है। कार्यक्रम में उपस्थित लोगों ने राना बेनी माधव बख्श सिंह के राष्ट्र के प्रति योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।






_page-0001.jpg)




















Comments