2,100 महिलाओं के साथ ‘घर-घर हरियाली’ गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाने की तैयारी
अन्य खबरे Aug 15, 2026 at 10:30 PM , 53**लखनऊ।** श्रावण माह में भारतीय संस्कृति और हरियाली के संदेश को जन-जन तक पहुंचाने के उद्देश्य से रविवार, 16 अगस्त को लखनऊ में **‘घर-घर हरियाली’ गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड** आयोजन किया जाएगा। महिला सशक्तिकरण और महिलाओं को रोजगार के अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में कार्यरत **शिवी शिल्पग्राम प्रतिष्ठान** द्वारा इस कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।
आयोजकों के अनुसार, कार्यक्रम में करीब **2,100 महिलाओं की सहभागिता** होगी। आयोजन के माध्यम से पर्यावरण संरक्षण, हरियाली और महिला सशक्तिकरण का संदेश दिया जाएगा। कार्यक्रम में गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड्स की प्रतिनिधि प्रीति की भी उपस्थिति रहेगी।
कार्यक्रम का आयोजन **रविवार 16 अगस्त को अपराह्न एक बजे अटल प्रेक्षागृह, के.डी. सिंह बाबू स्टेडियम, लखनऊ** में किया जाएगा। आयोजकों ने बताया कि आयोजन को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर पहचान दिलाने के उद्देश्य से गिनीज वर्ल्ड रिकॉर्ड के लिए प्रयास किया जा रहा है।



























Comments