जनगणना 2027: दूसरे चरण का शेड्यूल जारी, 17 अगस्त से ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन; पहाड़ी क्षेत्रों में 1 सितंबर से होगी जनगणना
जनपत की खबर Aug 04, 2026 at 09:02 AM , 17नई दिल्ली। भारत सरकार ने जनगणना 2027 के दूसरे चरण का कार्यक्रम जारी कर दिया है। जारी अधिसूचना के अनुसार 17 अगस्त 2026 से ऑनलाइन पंजीकरण (रजिस्ट्रेशन) की प्रक्रिया शुरू होगी।
पहले चरण में केंद्र शासित प्रदेश लद्दाख, जम्मू-कश्मीर के बर्फबारी प्रभावित क्षेत्र, हिमाचल प्रदेश तथा उत्तराखंड के पहाड़ी इलाकों में 1 सितंबर से 30 सितंबर 2026 तक जनसंख्या गणना का कार्य किया जाएगा। इसके बाद 1 से 5 अक्टूबर 2026 तक एकत्रित आंकड़ों का सत्यापन (डेटा वेरिफिकेशन) किया जाएगा।
सरकार ने संबंधित राज्यों एवं केंद्र शासित प्रदेशों के प्रशासन को जनगणना कार्य समयबद्ध और सुचारु रूप से संपन्न कराने के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं।































Comments