यूपी कैबिनेट की आज अहम बैठक, 40 हजार करोड़ से अधिक के अनुपूरक बजट समेत कई बड़े प्रस्तावों पर लग सकती है मुहर

जनपत की खबर , 48

लखनऊ। उत्तर प्रदेश कैबिनेट की बैठक आज आयोजित होगी, जिसमें राज्य सरकार कई महत्वपूर्ण प्रस्तावों पर विचार करेगी। बैठक में 40 हजार करोड़ रुपये से अधिक के अनुपूरक बजट, अनुपूरक अनुदान एवं विनियोग विधेयक को विधानसभा में पेश करने के प्रस्ताव को मंजूरी मिल सकती है।

बैठक में उत्तर प्रदेश मदरसा शिक्षा परिषद अधिनियम-2004 में संशोधन का प्रस्ताव भी रखा जाएगा। प्रस्ताव पारित होने के बाद मदरसों की कामिल और फाजिल डिग्रियों की मान्यता समाप्त किए जाने की संभावना है।

इसके अलावा खनिकर्म सेवा नियमों में संशोधन, श्रमिकों से जुड़े नए नियम लागू करने, इलेक्ट्रॉनिक्स कंपनियों की परियोजनाओं को प्रोत्साहन देने के लिए छूट प्रदान करने तथा CAG की रिपोर्ट सदन में पेश करने संबंधी प्रस्ताव भी कैबिनेट के एजेंडे में शामिल हो सकते हैं।

बैठक में प्रयागराज-चित्रकूट विकास प्राधिकरण के गठन, घुमंतू विकास बोर्ड की स्थापना, विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना में बदलाव, जेवर लिंक एक्सप्रेसवे परियोजना, शीरा नियंत्रण कानून में संशोधन, खरीफ फसल बीमा योजना लागू करने, नए बहुउद्देश्यीय हब स्थापित करने तथा राज्य संपत्ति विभाग की नई सेवा नियमावली लागू करने जैसे अहम प्रस्तावों पर भी चर्चा और निर्णय होने की संभावना है।

कैबिनेट बैठक के फैसलों पर प्रदेश की विकास योजनाओं, अधोसंरचना, उद्योग, श्रमिक कल्याण और प्रशासनिक सुधारों की दिशा में महत्वपूर्ण असर पड़ने की उम्मीद है।

Related Articles

Comments

Back to Top